फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bus collided with the 'Pradhan's' Thar-which had stopped after witnessing a collision between two motorcycles-leaving both vehicles damaged.

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत देख रुके प्रधान की थार से भिड़ी बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 23 Jul 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A bus collided with the 'Pradhan's' Thar-which had stopped after witnessing a collision between two motorcycles-leaving both vehicles damaged.
उझानी में हादसे के बाद मौके पर खड़े रोडवेज बस के यात्री। संवाद
उझानी। बदायूं रोड पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत देख रुके ग्राम प्रधान की थार को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नोकझोंक की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हादसे की जानकारी की। दोनों पक्ष ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसा बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के पास बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूडा-भदरौल के प्रधान परमजीत वर्मा थार से बदायूं जाने के लिए निकले। उसी दौरान सड़क पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। यह देख प्रधान ने थार सड़क किनारे रोक ली। थार के पीछे आगरा से बरेली जा रही रोडवेज बस थी। चालक हाथरस निवासी लोकेश कुमार ने रोडवेज बस की रफ्तार पर काबू पाने के लिए ब्रेक मारे तो वह फुटपाथ पर अनियंत्रित होकर पीछे से थार से टकरा गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक लोकेश ने बताया कि वह अपने वाहन को फुटपाथ पर नहीं उतारते तो बाइक सवार चपेट में आ जाते। थार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर प्रधान और बस चालक के बीच नोकझोंक भी हुई। बस सवार यात्री भी नीचे उतर आए। यात्रियों को दूसरी बस से बदायूं और बरेली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहन के चालकों से जानकारी की। यात्रियों ने भी पुलिस कर्मियों के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद प्रधान समेत बस चालक ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहन मामूली रूप से भिड़ गए थे। किसी के चोट भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed