फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A boy and a girl from the same village died within 12 hours

Budaun News: 12 घंटे के भीतर एक ही गांव के युवक-युवती की मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
A boy and a girl from the same village died within 12 hours
बदायूं/उसावां। 12 घंटे के भीतर थाना उसावां क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध हालात में युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों के अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके शव मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ, थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि किशोरी के परिजनों का कहना है कि खेत पर जाते समय उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का अपने ही गांव की नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार शाम पड़ोसी गांव में शादी समारोह की दावत खाने घर से निकला था। देररात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान परिजनों को सोमवार सुबह गांव के बाहर खेतिहर इलाके में युवक का शव लटका होने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, युवक का शव लटका होने की सूचना जैसे ही गांव निवासी उसकी नाबालिग प्रेमिका को मिली तो वह अवसाद में आ गई। कुछ देर बाद उसने भी घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ दातागंज केके तिवारी व प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह पुलिस फोर्स व फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि दोनों के परिजनों ने प्रेम प्रसंग जैसी किसी बात से इन्कार किया है। किशोरी के परिजनों का कहना है कि किशोरी बाजरा काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में वह बेहोश होकर अचानक गिर गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण लटकाया जाना आया है। वहीं, किशोरी के शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मंगलवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।




संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। कुछ देर बाद गांव में रहने वाली नाबालिग किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया किशोरी बाजरा काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में गिरकर उसकी मौत हो गई। प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं हुई है। -वीरपाल सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक, उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed