{"_id":"5cbf36b3bdec2214084d0033","slug":"91556035251-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने लाइन में लगे वृद्ध की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने लाइन में लगे वृद्ध की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। विकास खंड जगत क्षेत्र में एक वृद्ध की वोट डालने से पहले मौत हो गई। वृद्ध वोट डालने को लाइन में लगा था कि तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वृद्ध बालक राम (65) जगत निवासी थे। वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वोट डालने के लिए जूनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर लाइन में लगे थे। उन्हें बूथ संख्या 145 पर अपना वोट डालना था। बालक राम का नंबर आता, उससे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। इससे उनके आगे-पीछे लाइन में लगे वोटरों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत बालक राम को बैठाया और परिवार वालों को सूचना दी, जिस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और उसके बाद परिजन वृद्ध को तुरंत पड़ोस में स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे वृद्ध के परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम परिवार वालों ने बालक राम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ब्यूरो