फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाकियू ने की सरसों क्रय केंद्र खोलने की मांग

भाकियू ने की सरसों क्रय केंद्र खोलने की मांग

Wed, 03 Apr 2019 07:08 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने की सरसों क्रय केंद्र खोलने की मांग
उसहैत। भारतीय किसान यूनियन, अराजनीतिक की बैठक नगर पंचायत कार्यालय पर हुई, जिसमें किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया। नगर अध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता ने कहा कि सरसों के क्रय केंद्र एक अप्रैल से खोले जाने थे, जो अब तक नहीं खुले हैं। सरसों का निर्धारित मूल्य सरकार द्वारा 4200 रुपये रखा गया है लेकिन केंद्र न खुलने के कारण किसानों को बाजार में मजबूरन साढ़े तीन हजार रुपये में बिक्री करनी पड़ रही है। यही हाल पिछले वर्ष गेहूं केंद्रों पर होता रहा है। उन्होंने मांग की कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान दिया जाए। बैठक में पार्किंग की समस्या भी उठाई गई। इस मौके पर महाराम, ध्यानपाल, राजेंद्र पाल, खेमकरन, मेवाराम, महेंद्र पाल, महाराम, मीरा देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed