फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गन्ना किसानों को परेशान करने पर तुली है सरकार: प्रदेशाध्यक्ष

गन्ना किसानों को परेशान करने पर तुली है सरकार: प्रदेशाध्यक्ष

Fri, 14 Dec 2018 08:11 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों को परेशान करने पर तुली है सरकार: प्रदेशाध्यक्ष
फोटो-8,9 10
विज्ञापन


गन्ना किसानों को परेशान करने पर तुुली है सरकार: राजवीर
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हजारों गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जौदान ने आज यहां कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए सीधे तौर पर केंद्र और राज्य सरकार को दोषी ठहराया। कहा, सरकार गन्ना किसानों को परेशान करने पर तुली है।
मालवीय आवास पर महापंचायत में उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश का अन्नदाता दोराहे पर खड़ा है। किसानों की समस्याओं को लेकर कोई सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे के हजारों गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। अन्नदाता को हमेशा से सरकारें वोट बैंक की नजर से देखती रही है। प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा यदु शुगर मिल बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल समेत अन्य जिलों से गन्ना खरीद रही है। जबकि जिले के किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि डीएम बाहर से आने वाले गन्ने के लिए जिले की सीमा पर चौकी स्थापित करवाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो किसान यदु शुगर मिल नहीं चलने देंगे। बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जिले में ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए जो उपकरण केंद्र से दिए जाते हैं, वे किसानों को पूरे नहीं मिलते, इसमें करोड़ों रुपये का गोलमाल किया जाता है। मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि नोड्यूज के नाम पर कई बैंकों में घुमाया जाता है। इसमें चार से पांच हजार रुपये किसानों को व्यर्थ में व्यय हो जाता है। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग किसानों से हजारों रुपये ठग रहा है। इस मौके पर संभल जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, जयपाल सिंह (कासगंज ), अरविंद शाक्य (फर्रुखाबाद), आदेश शंखधार (रामपुर), वेद प्रकाश शर्मा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-10
फर्जी मुकदमे हों वापस: प्रदेेश अध्यक्ष
बदायूं। मालवीय आवास पर महा पंचायत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जौदान ने कहा कि गन्ना किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसान अपने घर से गन्ना लेकर नहीं आ रहा है। जो बीज दिए उन्हीं से जो गन्ना हुआ, वही यह है। इसे हर हाल में चीनी मिलों को लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदु शुगर पर जो घटना हुई, वो दुर्भाग्य पूर्ण है लेकिन वहां पर किसानों के ऊपर जो फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। चकबंदी के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। ये किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव करें। अन्यथा भाकियू आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed