{"_id":"5b6341874f1c1bab7d8b6106","slug":"91533231495-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से रूट डायवर्जन लागू , तीन दिन महंगा रहेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से रूट डायवर्जन लागू , तीन दिन महंगा रहेगा सफर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने का अनुमान है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। भीड़ के लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार शाम से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। रूट डायवर्जन के साथ रोडवेज बसों में सफर महंगा हो जाएगा।
आने वाले सोमवार को कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की अधिक संख्या रहने की उम्मीद है। इस बार माना जा रहा है कि गंगाघाट से लेकर शहर तक और बरेली मार्ग पर कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई देंगे। पिछले रविवार और सोमवार को इस रूट पर कांवड़ियों की संख्या कम रही थी। इससे पुलिस को भी खासी मेहनत नहीं करना पड़ी और पहला सोमवार बगैर किसी विवाद के आराम से गुजर गया, परंतु इस बार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। यातायात नियमों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गंगाघाट से लेकर शहर और बरेली हाईवे पर पुलिस व्यवस्था चौकन्नी दिखाई देगी। वहीं शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी बड़े वाहन की शहर में एंट्री नहीं होगी। शहर में एंट्री करने वाले वाहन बाहर रोक दिए जाएंगे। जबकि अपने गंतव्य को जाने वाले वाहन रूट डायवर्जन के अनुसार निकाले जाएंगे।
रूट डायवर्जन से यात्रियों की जेब ढीली
श्रावण मास में रूट डायवर्जन से यात्रियों का सफर महंगा हो गया है। कछला से बरेली तक रूट बंद होने से यात्रियों का किराया बढ़ गया है। वहीं समय भी अधिक लग रहा है। इससे रोडवेज बसों पर बड़ा असर पड़ा है। एक तो रूट डायवर्जन से यात्रियों की संख्या कम हो गई है तो वहीं ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
बरेली का दूसरा रूट पड़ेगा महंगा
-बदायूं से बरेली जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दो रूट प्लान किए गए हैं। इनमें कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी होते हुए यात्रियों को करीब 72 किलो मीटर दूरी पड़ेगी, परंतु इस रूट को कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बंद कर दिया जाता है। फिर रोडवेज बसें और अन्य वाहनों को दूसरे रूट यानि दातागंज से वेलाडांडी, बलिया, फरीदपुर होते हुए बरेली भेजा जाता है। इस रूट की लंबाई करीब 98 किलोमीटर है और रोडवेज का किराया 97 रुपये है।