फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एशियन पावरलिफिंटग चैम्पियनशिप में बदायूं के कंचन का चयन

एशियन पावरलिफिंटग चैम्पियनशिप में बदायूं के कंचन का चयन

Mon, 26 Feb 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
एशियन पावरलिफिंटग चैम्पियनशिप में बदायूं के कंचन का चयन
कंचन - फोटो : अमर उजाला
एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बदायूं की कंचन का चयन
विज्ञापन

बोलीं- विश्व में बदायूं का नाम रोशन करने की ही तमन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पिछड़े जिलों में बदायूं की गिनती भले होती हो, लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गीतकार रहे शकील बदायूंनी, राष्ट्रीय कवि ब्रजेंद्र अवस्थी, उर्मिलेश शंखधार, गुलाम मुस्तफा खां खेल जगत में ब्रजेश साहू, गौरव कुकरेजा और रजत गोयल ने बदायूं का नाम रोशन किया है। अब पेशे से बेसिक शिक्षक कंचन सक्सेना ने गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उनका चयन एक से छह मई के बीच उदयपुर (राजस्थान) में होने वाली एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में एशियाई देशों की टीम में हिस्सा लेंगी।
कंचन सक्सेना ने बताया कि इससे पहले वह जनवरी में कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में हुई नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में जम्मू में आयोजित फेडरेशन कप में भी प्रतिभाग किया था। बोलीं-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन 63 किलोग्राम भार वर्ग में एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बहुत ही गौरव की बात है।
विज्ञापन

कंचन ने बताया कि वह बिना किसी कोच की मदद के ही इस खेल में आगे बढ़ रहीं हैं। हालांकि कुछ दिन स्टेडियम जरूर गईं । वहां सुविधाएं मिलीं। वर्तमान में वह विकासखंड समरेर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा में कार्यरत हैं। कहना है कि मनुष्य को एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। निश्चित तौर पर सफलता उसे प्राप्त होती है। वह दुनिया में बदायूं का नाम रोशन करना चाहतीं हैं। इधर,उनकी इस सफलता पर लोगों ने शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed