{"_id":"5a7af8e24f1c1baa1b8b61a8","slug":"91518008546-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर खुले पड़े मेनहोल में फंसी स्कूल की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर खुले पड़े मेनहोल में फंसी स्कूल की बस
Updated Wed, 07 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 07 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
चौराहे पर खुले पड़े मेनहोल
में फंस गई स्कूल की बस
नाले की सफाई कर खुला छोड़ गए थे कर्मचारी
स्कूली बच्चों को बाहर निकाल कर हटवाई बस
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
एक स्कूल के बच्चों को बैठाकर निकली बस का पहिया बुधवार सुबह खुले मेनहोल में फंस गया। चालक बस को निकालने में नाकाम हो गया तो राहगीरों ने मदद की। उन्होंने पहले बच्चों को नीचे उतारा फिर बस को मेनहोल से निकलवाया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मामला सुबह करीब आठ बजे का है। मंगलवार दोपहर में चोक नाले की सफाई को ढक्कन खोला गया था। सफाई कर्मियों ने मशीन के जरिए नाले को तो साफ कर दिया लेकिन वह मेनहोल को खुला छोड़ गए थे। बुधवार सुबह स्कूली बस बच्चों को लेकर गुजरी तो उसका पिछला पहिया मेनहोल में चला गया। बस तिरछी होकर पलटने से बच गई। उस समय बस में करीब 30 बच्चे भी थे। बच्चे चीखने लगे तो राहगीरों समेत कई दुकानदार इकट्ठे हो गए। उन्होंने बच्चों को उतारने के बाद बस का पहिया मेनहोल से बाहर निकलवाने में मदद की। करीब आधा घंटा तक कोई और वाहन भी स्टेशन रोड की ओर से चौराहे से होकर नहीं निकल पाया। चालक हरीओम ने बताया कि मोड़ होने की वजह से वह खुले पड़े मेनहोल से बस को बचा नहीं पाया।
-------------
इंसेट
रात में बाइक सवार दो युवक भी गिरे
उझानी। चौराहे पर खुले पड़े मेनहोल की वजह से मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवक गिर गए। बाइक सवार दोनों युवकों में हजरतगंज के प्रदीप के पैर में चोट भी लगी। घायल प्रदीप निजी क्लीनिक पर मरहम पट्टी कराके घर तो चला गया लेकिन पालिका के सफाई कर्मियों को कोसता रहा।