{"_id":"5a5dfbbf4f1c1b93268b4af9","slug":"91516108735-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-40
बिल्सी में डीएम ने सुनी समस्याएं
183 में से 12 का मौके पर हुआ निराकरण
लंबित प्रार्थना पत्रों पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी चंद्रप्रकाश ने मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 183 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर मात्र 12 का निराकरण हो सका। बाकी शिकायती पत्रों को निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, राशन वितरण प्रणाली, जल निगम, बिजली, भूमि पर अवैध कब्जे एवं पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। सबसे पहले जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के शिकायती पत्रों की समीक्षा की। साथ भी उनका एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। ताकि जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्य शैली को बदल कर शासन की मंशा के अनुरूप काम करना शुरू कर दें। जिससे जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर सीडीओ शेषमणि पांडेय, एसडीएम लाल बहादुर, अधिशासी अभियंता छैलबिहारी लाल, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ अरविंद कुमार जादौन, डीआईओएस मुन्ने अली, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, सीओ चकबंदी पवन कुमार, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी, पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता, ईओ ललतेश सक्सेना, जेई बिजली धर्मात्मा कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ.आरपी सिंह, बीईओ लालबाबू द्विवेदी, दिनेश कुमार शर्मा, किशनचंद्र, प्रभारी कोतवाल केजी शर्मा, बीडीओ अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।