फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिनभर चलती रही सर्द हवाएं, नहीं निकले सूर्य, बढ़ी ठंड

दिनभर चलती रही सर्द हवाएं, नहीं निकले सूर्य, बढ़ी ठंड

Thu, 04 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
दिनभर चलती रही सर्द हवाएं, नहीं निकले सूर्य, बढ़ी ठंड
फोटो-12 से 15-
विज्ञापन

दिनभर चलती रहीं सर्द हवाएं, नहीं निकले सूर्यदेव, बढ़ी ठंड
शीत लहर को देखते हुए डीएम ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। बुधवार को भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। बुधवार को दिन निकला तो कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर चल रही थी। कोहरा हटा तो आसमान में बादल छा गए। इससे शीतलहर का कहर बरकरार रहा। बुधवार को दिनभर दिन भर लोग अलाव के सामने बैठे देखे गए। कड़ाके की ठंड ने महिलाओं की दिनचर्या बिगाड़ दी है। ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी होने से सुबह महिलाएं देर से उठीं और दिनभर घरों में दुबकी रहीं। बड़ों ने बच्चों को भी बाहर नहीं निकलने दिया। ठंड का देखते हुए डीएम ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी बढ़ाकर छह जनवरी कर दी है।
नए साल की सुबह कोहरे में ऐसी लिपटी कि बुधवार तीसरे दिन तक धूप दिखाई नहीं दी। दिन में रात जैसी ठिठुरन रही। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। इस वजह से दिन में धूप नहीं निकली। दिनभर चली शीत लहर से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। बाजारों में दुकानदार खाली बैठे देखे गए। दुकानों के कर्मचारी अलाव जलाकर तापते नजर आए। गर्म कपड़ों की दुकानों पर जरूर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने स्कूल दो दिन यानी चार जनवरी तक के लिए बंद किए थे। बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी छह जनवरी तक बढ़ा दी। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी बंद
डीएम दिनेश कुमार ने ठंड को देखते हुए बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बच्चों की सात जनवरी तक छुट्टी कर दी। इसका पता लगने पर कई स्कूलों की छात्राओं को घर भेज दिया गया। ठंड के कारण कई स्कूलों की छात्राएं बीमार हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed