{"_id":"5a2946894f1c1b7a548c184d","slug":"91512654473-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर सिर्फ सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर सिर्फ सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। क्रय केंद्र पर सिर्फ सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद की जा रही है, जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। यहां पर फरीदपुर स्थित चीनी मिल का सेंटर है। जहां पर छोटे किसानों का गन्ना उसी समय खरीदा जाता है जब चीनी मिल का ट्रक आता है। लिहाजा, दो से तीन दिन तक किसानों का गन्ना सेंटर पर पड़ा रहता है। बड़े किसान सीधे मिल को ही गन्ना भेज रहे हैं।
सरकार ने सामान्य अरली प्रजाति का रेट क्रमश: 325, 315 और 310 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है,जबकि क्षेत्र के 20 फीसदी किसानों ने 91269 प्रजाति का गन्ना किया है। इस प्रजाति की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि फरीदपुर की द्वारिकेश चीनी मिल का सेंटर बरेली रोड पर गांव ढिलवारी के पास है। जहां पर उनका गन्ना नहीं खरीदा जा रहा। सिर्फ सामान्य प्रजाति का गन्ना ही खरीदा जा रहा है। बोले-सेंटर पर जब मिल का ट्रक आता है तभी गन्ने की तौल होती है। कभी-कभी तो दो से तीन दिन तक ट्रक नहीं आता है तब क्षेत्र के किसानों का गन्ना सेंटर पर ही पड़ा रहता है। इससे दिक्कत होती है। बड़े गन्ना कृषक मोहल्ला परा निवासी विजय सिंह और साधूराम ने बताया कि परेशानी की वजह से वे तो सीधे मिल को ही गन्ना भेज रहे हैं। जहां पर तुरंत तौल हो जाती है। छोटे गन्ना कृषकों को जरूर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छोटे किसानों का कहना है कि जब सरकार ने सभी प्रजातियों के गन्ने का रेट तय कर दिया है तब सेंटर पर सभी प्रजातियों का गन्ना खरीदा जाना चाहिए। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में वे क्या करें। उनकी समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
------------------
सक्रिय हुए गन्ना माफिया, विभाग गंभीर
मूसाझाग। गन्ना माफिया गैर जिले की चीनी मिल को गन्ना दिलाने की जुगाड़ कर रहे हैं। गन्ना सचिव राम किशन ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खरीद नहीं होने दी जाएगी और पकड़े जाने पर गन्ना माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।