फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हर बच्चे को देंगे विटामिन ए की खुराक

हर बच्चे को देंगे विटामिन ए की खुराक

Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हर बच्चे को देंगे विटामिन ए की खुराक
रैली को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का तीसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज नौ दिसंबर से होगा। सीएमओ ने पत्रकारों को दोनों कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए विटामिन ए की खुराक देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि पोषण माह नौ दिसंबर से दस जनवरी तक चलेगा। इसमें बुधवार और शनिवार को नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। बताया कि इससे कुपोषण से होने वाली बच्चों की मौत के आंकड़ों में 23 फीसदी तक की कमी आएगी। इसके साथ ही खसरे से होने वाली मौत का आंकड़ा भी कम होगा। बच्चों को रतौंधी जैसे रोगों से भी बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष योजना से टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में बहुत मदद मिली है। पहले चरण में 29712 बच्चों और 5723 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। तीसरे चरण में 32789 बच्चों और 6142 माताओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण का लक्ष्य दिसंबर 2018 तक 90 फीसदी ले जाना है। इसमें घुमंतू परिवारों की महिलाओं, बच्चों, भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के टीकाकरण का भी लक्ष्य रखा गया है ताकि कोई इससे वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सभी एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और डब्ल्यूएचओ के अधिकारी मौजूद थे।
--------------------
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकाली रैली
बदायूं। सघन मिशन इंद्रधनुष योजना को सफल बनाने के लिए बुधवार को सहसवान सीएचसी की ओर से रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ चिकित्साधिकारी डॉ. आवान हुसैन ने झंडी दिखाकर किया।

चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत दो वर्ष तक के बच्चों एवं सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा। जिससे नवजात एवं गर्भवती महिलाओं का मृत्यु प्रतिशत कम किया जा सके। रैली को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक फराज खान, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक सुआलेहा इबाद, बीएमसी जेबा परवीन, जकिया खानम, योगेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed