{"_id":"5a183b754f1c1bc1678bd7dd","slug":"91511537525-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की 12 दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की 12 दुकानें निलंबित
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले की पांचों तहसीलों में छापेमारी के लिए टीमों को गठित किया गया। टीम ने उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। इसमें 97 दुकानें चेक की गई तो उर्वरक के 36 नमूने लिए गए। अनियमितता मिलने पर 12 दुकानें निलंबित की गई हैं।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सालारपुर सच्चिदानन्द प्रसाद ने छापेमारी की। तहसील बिसौली में एसडीएम मोहम्मद अवेश, उप परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ धीरज पाल सिंह राना, दातागंज में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भीमसेन, खंड विकास अधिकारी दातागंज अवध प्रताप सिंह, तहसील बिल्सी में एसडीएम लाल बहादुर, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ थान सिंह, तहसील सहसवान में तहसीलदार सहसवान राधेश्याम शर्मा, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहसवान गोपाल कुशवाह के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं की निजी, थोक फुटकर बफर गोदामों व शीर्ष संस्थाओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान कुल 97 दुकानें चेक की गईं और उर्वरक के 36 नमूने लिए गए। 12 दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
--
इन पर हुई कार्रवाई
छापेमारी में मैसर्स नेपाल खाद भंडार, मैसर्स कैलाशनाथ देवेशनाथ ओरछी चौराहा, मैसर्स हनुमान खाद भंडार बिसौली, मैसर्स जय अंबे खाद भंडार बिल्सी, मैसर्स बीएस फर्टिलाइजर बदायूं, मैसर्स प्रियंका यादव खाद भंडार सहसवान, मैसर्स किशनलाल खाद भंडार सहसवान, मैसर्स प्रकाश बीज भंडार सहसवान, मैसर्स विमल खाद भंडार उस्मानपुर, मैसर्स माहेश्वरी ट्रेडर्स उस्मानपुर, मैसर्स दिनेश खाद भंडार उस्मानपुर, मैसर्स संजय खाद भंडार दहगवां।