फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये

भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये

Mon, 17 Jul 2017 05:06 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये
उझानी (बदायूं)। सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर जल भरकर कांवड़ पूजन किया। पूजन के दौरान घाट पर हर-हर गंगे ओर बम-बम भोले गूंजता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

घाट से शिवालयों की ओर चलीं शिवभक्तों की टोलियों में बच्चे और युवाओं की खासी भीड़ रही। हाईवे पर भी पूरी रात साउंड सिस्टम पर भोले और गौरा के भजनों की गूंज के बीच थिरकते शिवभक्तों ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने जमकर नृत्य किया। रास्ते भर कांवड़ियों की टोलियां हर-हर महादेव के जयकारे लगातीं रहीं।
विज्ञापन

गंगाघाट पर शिवभक्तों की भीड़ रविवार शाम से घाट पर नजर आने लगी। रविवार रात भर जल भरने का दौर चला। उत्साहित युवाओं की टोलियों ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ पूजन के दौरान मंत्रोच्चार भी किया, आरती भी की गई। रास्ते में कछला चौराहे, वितरोई मोड़, बुटला बोर्ड, छतुइया और मेन मार्केट में शिवभक्तों ने कलाकारों के नृत्य का लुत्फ उठाया। सोमवार सुबह से लेकर पूर्वाह्न तक कांवड़ियों की टोलियों ने बाजार को शिवमय कर दिया। छोटे शिवभक्तों ने ट्रॉलियों पर लगे साउंड सिस्टम पर थिरक कर करतब दिखाए। उधर, गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रात भर अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाई। राजस्व कर्मियों ने भी पुलिस का सहयोग किया। वहीं, कांवड़ यात्राओं के चलते पुलिस-प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया। कांवड़ियों के लिए निर्धारित रूट से वाहनों को नहीं जाने दिया गया। बस और ट्रक जैसे बड़ों वाहनों के अलावा कारों को भी परिवर्तित रूट से ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed