फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज बसों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

रोडवेज बसों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Sun, 11 Jun 2017 07:04 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू
बदायूं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले महीने लावेला चौक पर लागू की गई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था कामयाब होने के बाद यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों के लिए भी ऐसी व्यवस्था लागू कर दी है। आगरा, दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़ रूट की ओर से आने वाली बसों को अब रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं जाने दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत यह बसें अंबेडकर पार्क से वन विभाग रोड होते हुए पुलिस लाइंस की ओर निकलेंगी। हालांकि, अन्य रूटों से आने वाली बसों को रोडवेज बस स्टैंड पर जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

बदायूं का रोडवेज बस स्टैंड काफी संकरे इलाके में स्थित है। बस स्टैंड के आस-पास कई चौराहे होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनों यातायात पुलिस ने लावेला चौक पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करके इसे जाम मुक्त कर दिया। रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, कचहरी और जेल तिराहा पर जाम की बड़ी समस्या थी। इससे निपटने के लिए यहां रोडवेज और निजी बसों के लिए भी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। शहर में लालपुल होते हुए आने वाली सभी बसों को अंबेडकर पार्क से वन विभाग रोड होते हुए पुलिस लाइंस पर निकाला जाएगा। यहां से यह पुलिस लाइंस चौराहा होते हुए गंतव्य के लिए रवाना होंगी। बदायूं रोडवेज स्टैंड पर बदायूं डिपो के अलावा बरेली, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर रूटों से आने वाली बसों को ही जाने की इजाजत होगी। टीएसआई राम मिलन का कहना है कि रोडवेज और निजी बसों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे। शहर के कई इलाकों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-------
वाटर वर्क्स रोड पर लगाया गया बैरियर
बदायूं। रोडवेज चौराहे को जाम से मुक्त कराने के लिए वाटर वर्क्स रोड पर बैरियर लगा दिया गया है। यहां से दातागंज रूट के निजी वाहनों को भरा जाता था। अब यहां से भरे जाने वाले वाहन रोडवेज चौराहे पर आने के स्थान पर एसके इंटर कॉलेज होते हुए इंदिरा चौक की ओर निकाले जाएंगे। रोडवेज चौराहे पर दो होमगार्ड जवानों के साथ पुलिस की क्रेन भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed