फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   8,408 candidates took the exam at 16 centers in the district, 3064 remained absent.

Budaun News: जिले में 16 केंद्रों पर 8,408 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3064 रहे गैरहाजिर

Sat, 31 Aug 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 31 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
8,408 candidates took the exam at 16 centers in the district, 3064 remained absent.
बदायूं। पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुक्रवार को जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 8,408 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3064 गैर हाजिर रहे। गहन चेकिंग के बाद में ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर तैनात रहे। जिले के 16 सेंटरों पर 11,472 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इन अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। पहली पाली में 5,736 पंजीकृत थे। इनमें से 4167 ने परीक्षा दी, जबकि 1569 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में 5736 में से 4241 ने परीक्षा। वहीं 1495 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


--------
इंदिरा चौक पर जाम जैसे हालात
सिपाही भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियाें की वजह से अतिरिक्त वाहन शहर में दिखाई दिए। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ दिखाई दी। इंदिरा चौक पर जाम जैसी स्थिति मिली, लेकिन वहां पर तैनात पुलिस कर्मी एक-एक करके वाहनों को निकालने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed