{"_id":"10ea1bd5fcbf1ce0f8366f3d465839b4","slug":"817-pradhan-took-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"817 प्रधानों ने ली गांव के विकास की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
817 प्रधानों ने ली गांव के विकास की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 19 Dec 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदस्यों का कोरम पूरा न होने से 220 प्रधान नहीं ले सके शपथ
जेल में बंद ग्राम प्रधान वीरेश यादव के शपथ न लेने पर हुई चर्चा
घूंघट की ओट से भी ली महिला ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास की शपथ
दातागंज। ब्लाक में नवनिर्वाचित 38 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को एसडीएम ओपी तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। वहीं 12 ग्राम प्रधान दो-तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित न होने की वजह से शपथ नहीं ले सके। उधर समरेर ब्लाक में तहसीलदार रनवीर सिंह ने 40 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि 21 प्रधान शपथ ग्रहण करने से वंचित रह गए।
सालारपुर। ब्लाक में तहसीलदार ओमप्रकाश ने 77 में से 50 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। साथ ही करीब 500 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर बीडीओ ललित स्रोती सहित तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
वजीरगंज। ब्लाक मुख्यालय पर मनरेगा परियोजना निदेशक रामरक्षपाल यादव ने शपथ दिलाई। समारोह में 39 प्रधान मौजूद रहे, जबकि 11 प्रधान उनकी ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोटा पूरा ना होने से शपथ लेने से वंचित रह गए। इसके बाद मौजूद ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार एडीओ पंचायत राजनारायण, सचिव तथा एसओ उदयभान सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस्लामनगर। ब्लाक कार्यालय पर बिल्सी के तहसीलदार बालकराम यादव ने 55 प्रधानों को शपथ दिलाई गई, जबकि 10 ग्राम प्रधान सदस्य न चुने जाने की वजह से शपथ नहीं ले पाए। इस मौके पर एसओ सीपी सिंह, एडीओ प्रमोद सक्सेना, स्वर्णकेश यादव, मोहम्मद अनस, कमोद गुप्ता आदि रहे।
कादरचौक। ब्लाक परिसर में एसडीएम प्रवीण कुमार ने नवनिर्वाचित 47 ग्राम प्रधान और 594 ग्राम सभा सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं सात प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से शपथ लेने से वंचित रह गए।
अलापुर। म्याऊं ब्लाक परिसर में जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने 71 में से 65 ग्राम प्रधान और 745 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। लभारी ग्राम पंचायत में एक भी ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुना गया। कई महिला प्रधानों ने घूंघट की ओट में गांव के विकास करने की शपथ ली।
सहसवान। निर्वाचित 104 में से 79 ग्राम प्रधानों को पद एवं दायित्व की शपथ एसडीएम जंगबहादुर यादव ने दिलाई। सीओ उमेश यादव, बीडीओ राजेश यादव, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।
बिल्सी। अंबियापुर ब्लाक में बीडीओ राजेश यादव ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित 70 में से 54 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखवीर सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।
महिला प्रधानों के साथ रहे प्रधानपति
जिले में इस बार आधी आबादी की संख्या ग्राम पंचायत चुनाव में पुरुषों से अधिक रही, लेकिन चुनाव की शपथ लेने के लिए पहुंची तमाम महिला ग्राम प्रधान अपने पति के आदेशों का पालन करती नजर आईं। महिला प्रधानों के पति शपथ के दौरान भी उनके इर्द-गिर्द ही नजर आए।
शपथ लेने में भी अटक गए कई प्रधान
ग्राम पंचायत प्रधानों को एसडीएम और तहसीलदारों सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान कई ग्राम प्रधान सही ढंग से शपथ भी नहीं ले सके। अधिकारियों के द्वारा दिलाई जा रही शपथ के शब्दों को बोलने में अटककर बोलते नजर आए।
प्रधान जी! जेल में, नहीं ले सके शपथ
इस्लामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत मोजुद्दीनगर के ग्राम प्रधान वीरेश यादव हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इस वजह से वह शपथ नहीं ले सके। बता दें कि वीरेश यादव ने जेल में बंद रहते ही चुनाव जीते थे। शपथ ग्रहण के दौरान वीरेश यादव के बारे में चर्चाएं होती रहीं।