{"_id":"5cd472a2bdec22078775b089","slug":"81557426850-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। विगत एक माह से क्षेत्र में चल रही बिजली की अघोषित कटौती से परेशान खैरी गांव के किसानों का गुस्सा गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील मुख्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम लाल बहादुर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने एसडीएम को बताया कि इन दिनों खेतों में मक्का, बाजरा एवं मैंथा आदि की फसलें खड़ी हैं। विगत एक माह से क्षेत्र में चल रही बिजली की अघोषित कटौती से सिंचाई के लिए मात्र तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। जिसमें कई बार ट्रिपिंग होती है। ऐसे में सिंचाई के अभाव में फसलें सूखती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र कटौती को बंद नहीं किया तो क्षेत्र के किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। किसानों ने इस दौरान तहसील कार्यालय पर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में अबरार खां, जितेंद्र सागर, नत्थूलाल, देवेंद्र कुमार, मेंहदी हसन, सुल्तान, इव्लेहसन, अजमल, सतीश कुमार, प्रेमपाल, प्रदीप कुमार, अहमद वली, इकबाल हुसैन, रमेश चंद्र आदि किसान शामिल रहे।