{"_id":"5cbf7109bdec22141232132d","slug":"81556050185-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडिया धुरेकी में चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडिया धुरेकी में चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
विज्ञापन
बदायूं/बिसौली। बहुत ही सौभाग्यशाली हैं विद्यावती (95), जिन्होंने मंगलवार को लोकतंत्र के महापर्व में चार पीढ़ियों के साथ मतदान किया। मूलरूप से मुंडिया धुरेकी में की रहने वाली विद्यावती के परिवार के कुछ सदस्य चंदौसी में रह रहे हैं। मंगलवार को मतदान के लिए सभी लोग एक साथ आए। चार पीढ़ियों के सदस्यों के एक साथ मतदान करने आना क्षेत्र में भी चर्चा का विषय रहा।
यूं तो लोकसभा चुनाव में आयोग की मंशा थी कि शतप्रतिशत मतदान हो, तथा कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे। चाहे वह बुजुर्ग हो या फिर दिव्यांग। बूथों पर उनकी सुविधा के लिए हर व्यवस्था की गईं। कस्बा मुंड़िया धुरेकी निवासी विद्यावती जो अपने जीवन के शतक से कुछ ही वर्ष शेष हैं, वह परिवार के सदस्यों के साथ मतदान को बूथ पर पहुंचीं। उनके साथ बेटे दयाशंकर (77) इनके पुत्र अनिल मिश्रा (53) और आदित्य मिश्रा (22) पुत्र अनिल मिश्रा साथ थे। सभी ने एक साथ मतदान किया।