फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कई बूथों पर दगा दे गईं ईवीएम

कई बूथों पर दगा दे गईं ईवीएम

Wed, 24 Apr 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
कई बूथों पर दगा दे गईं ईवीएम
बदायूं। जिले में कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी आने की वजह से मतदान प्रभावित रहा, वहीं मतदाताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में बने एक बूथ पर सुबह से ही ईवीएम खराब हो गईं। दोपहर दो बजे तक मतदान नहीं हो सका। सीडीओ निशा अनंत के निर्देश पर दूसरी ईवीएम को मंगाकर मतदान कराया गया। यहां पर मतदाताओं की लाइन लग गई। दहेमी के बूथ संख्या 64 में मतदान समय से शुरू नहीं हुआ। उघैती के हानगर बूथ संख्या 134 पर ईवीएम खराब रही। कुंवरगांव के अहरुइया के बूथ संख्या 252 पर ईवीएम के खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन

बगरैन। बरीपुरा के मजरा इटौआ के बूथ की मशीन में खराबी आने से समय से मतदान शुरू नहीं हो सका। पर्सिया के बूथ संख्या 136 की ईवीएम में खराबी रही। गांव पेपल में बने बूथ संख्या 356 की ईवीएम खराब हो गई। सिसइया गांव के बूथ संख्या 363 व 365 में ईवीएम खराब हो गई।
विज्ञापन

दबतोरी। रघुनाथपुर में साढ़े नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ सका था। मुसियानगला के बूथ संख्या 133 पर मशीन के बदले जाने के बाद नौ बजे मतदान शुरू हुआ।
उझानी। मतदान शुरू होते ही देवनागरी इंटर कॉलेज और किलाखेड़ा मोहल्ले के मीराबाई प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर ईवीएम जवाब दे गई। मतदान कर्मियों को ईवीएम दुरुस्त करने में करीब आधा घंटा लगा। इसके अलावा देहात क्षेत्र में छह स्थानों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें अफसरों तक पहुंची लेकिन उन्हें जल्द ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। क्षेत्र के गांव अठर्रा स्थित प्राथमिक स्कूल के बूथ पर मशीन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से काफी देर तक मतदाता परेशान रहे। खराबी दूर होने के बाद मतदान शुरू हुआ।
सिलहरी। क्षेत्र में गांव आरिफपुर नवादा स्थित बूथ संख्या 107 पर ईवीएम में खराबी आने के बाद दूसरी मशीन मंगाने पर साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हुआ। गुरुपुरी विनायक के बूथ संख्या 62 और सनाय के बूथ संख्या 291 पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान काफी देर तक प्रभावित रहा।
जरीफनगर। दहगवां कें अशर्फी लाल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 393, 396 और ग्राम सिरसा खुर्द में बूथ संख्या 406 में ईवीएम में खराबी आ गयी। अधिकारियों ने दूसरी मशीन लगाई तब ग्रामीणों ने वोट डाले।
उसावां। ब्लॉक मुख्यालय के बूथ संख्या 379 पर ईवीएम में खराबी आ गई। यहां पर डेढ़ घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।
कुंवरगांव। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यायल में बूथ बनाए गए थे। दोनों जगह सुबह नौ बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। अहरुइया दिराबनगर, फकीराबाद, कैली आदि ग्रामों में भी सुबह ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित रहा।


चुनाव में खराब हुईं 57 वीवीपैट
बदायूं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव में 57 वीवीपैट, 10 सीयू (कंट्रोल यूनिट) तथा 10 बीयू (बैलेट यूनिट) खराब हो गईं थी, जिन्हें बदलवाकर मतदान सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed