{"_id":"5ca37af9bdec2214757c57dd","slug":"81554217721-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों को खोल दिया गया, लेकिन अब तक किसी भी केंद्र पर एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। कर्मचारी केंद्रों पर अपने काम निपटाते नजर आए। इधर विभाग का दावा है कि जल्द ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। सभी केंद्रों पर बारदाना पहुंच गया है।
किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को गेहूं क्रय केंद्रों को समय से खोलने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से गेहूं खरीद केंद्र खोलने की तैयारी कर दी गई। इसके तहत एक अप्रैल को गेहूं क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन भी किसी सेंटर पर खरीद नहीं हो सकी। विभाग की मानें तो अभी खरीद शुरू होने में कुछ वक्त लगेगा, लेकिन अपने स्तर से संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इधर किसानों के नहीं पहुंचने पर क्रय केंद्र पर लगे कर्मचारी दिन भर अपने अन्य कामों को निपटाने में व्यस्त दिखाई दिए। जिला विपणन अधिकारी प्रकाश नारायण ने बताया कि सभी केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। सभी सेंटर सक्रिय है, किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।