{"_id":"5c13bd56bdec2253b5696123","slug":"81544797526-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा एंबुलेंस स्टैंड, जेसीबी से समतल कराई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा एंबुलेंस स्टैंड, जेसीबी से समतल कराई जगह
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो--7
जिला अस्पताल में
बनेगा एंबुलेंस स्टैंड
मोर्चरी के नजदीक बनाया जाएगा, वहीं खड़े होंगे शव वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने खड़े होने वाले शव वाहनों और एंबुलेंस के लिए एक स्टैंड बनाया जाएगा। मोर्चरी के नजदीक इसके लिए जगह चिह्नित की गई है। जिसे जेसीबी चलवा कर समतल करा दिया गया है। ऊपर टिनशेड पड़ेगा और नीचे इंटरलॉकिंग फर्श डाला जाएगा, जिससे वाहन गर्मी, बरसात में सुरक्षित रहें।
इससे पहले मोर्चरी के नजदीक स्थान पर काफी झाड़ियां थीं। जहां रात तो क्या लोग दिन में जाना पसंद नहीं करते थे। यहीं पर अस्पताल का मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा था। फिर कर्मचारी आग लगा देते थे। इससे काफी झाड़ियां जल गईं थीं लेकिन बड़ी-बड़ी झाड़ियां लोगों को मुसीबत बन रहीं थीं। जहां से जहरीले कीट पतंगे निकलना आमबात थी। इस जगह को उपयोग करने के लिए कुछ दिन पहले सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह और सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने प्रस्ताव रखा था। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को लगाकर झाड़ियों को साफ कराया। उसके बाद जगह को जेसीबी चलवाकर समतल कराया। इस जगह पर कुछ भराव पड़ना शेष रह गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक यहां टिन शेड डलवाकर एंबुलेंस और शव वाहन स्टैंड बनाया जाएगा, जिससे अस्पताल में यह वाहन इधर-उधर खड़े न हों और व्यवस्था बनी रहे।