{"_id":"5c0e6856bdec2241754a337b","slug":"81544448086-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम बोले, पुलिस खड़ी करा रही डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम बोले, पुलिस खड़ी करा रही डग्गामार बसें
Updated Mon, 10 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--4, 5
एआरएम बोले, पुलिस खड़ी
करवा रही डग्गामार बसें
चौराहे पर एआरएम को देखकर भागे डग्गामार, खड़े होकर रोडवेज बसों में बैठाए यात्री
अमर उजारा ब्यूरो
बदायूं। रोडवेज चौराहे पर शासन के मानक पूरी तरह से दरकिनार कर दिए गए हैं। पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद डग्गामार बसें नहीं हटाई जा रहीं हैं। सोमवार दोपहर थकहार कर स्वयं एआरएम राजेश कुमार चौराहे पर पहुंचे। उन्हें देखकर डग्गामार बसें दौड़ा ले गए। उसके बाद एआरएम ने ही चौराहे पर खड़े होकर रोडवेज बसों में यात्रियों को बैठाया। मात्र आधा घंटे के अंतराल में बरेली को तीन बसें रवाना हुई। एआरएम राजेश कुमार के मुताबिक उन्होंने कई बार डग्गामार बसें हटवाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने डीएम, एसएसपी को पत्र भेजे थे। उन पत्रों बाकायदा डग्गामार बसों के नंबर लिखे गए थे। यह पत्र डीएम, एसएसपी के अलावा एसपी सिटी, सीओ सिटी, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज रोडवेज और यातायात प्रभारी को दिए गए। इस बारे में एएआरटीओ प्रवर्तन को भी अवगत कराया था। बीच में कुछ दिन सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने अपने स्तर से अभियान भी चलवाया। इन डग्गामार बसों के संचालकों को चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद डग्गामार बसों के संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
सोमवार दोपहर एआरएम राजेश कुमार रोडवेज चौराहे पर पहुंचे। उस समय चौराहे पर एक डग्गामार बस बरेली की सवारियों को बैठा रही थी। एआरएम को देखकर चालक बस को आधी अधूरी सवारियां लेकर दौड़ा ले गया। उसके बाद एआरएम ने वहीं चौराहे पर खड़े होकर उसी स्थान पर रोडवेज बसें खड़ी कराईं और मात्र आधा घंटे में बरेली के लिए तीन बसें रवाना कराईं। इस दौरान डग्गामार बसों के ठेकेदारों में हलचल मची रही। उस दौरान चौराहे पर कोई भी डग्गामार बस खड़ी नहीं हो सकी।
-----------------
जाम खुलवाएगा रोडवेज का कर्मचारी
एआरएम राजेश कुमार ने चौराहे पर अव्यवस्था को देखते हुए अपने विभाग के एक कर्मचारी को रोडवेज चौराहे पर लगाया है। एआरएम ने बताया कि चौराहे पर आए दिन जाम लग जाता है। इससे बसों के आने-जाने और अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां तैनात पुलिस तो कुछ करती नहीं। अब उनके द्वारा एक कर्मचारी लगाया गया है, जो इसी काम के लिए रहेगा। उसकी जिम्मेदारी जाम पर निगरानी रखने की होगी।
विज्ञापन
वर्जन--
हम कई बार रोडवेज चौराहे पर पुलिस के सहयोग से अभियान चला चुके है। जो बस मिली उसका चालान किया गया। अब हम तो 24 घंटे खड़े नहीं हो सकते। यह रोडवेज विभाग की कारिस्तानी है। वह जाने रोडवेज चौराहे पर बसें क्यों खड़ी हो रही हैं।
-सोहेल अहमद, एआरटीओ प्रवर्तन
वर्जन--
हमने अपने स्तर से एक नहीं कई बार अभियान चलवाया। डग्गामार बसों को भी पकड़ा था। उनका चालान भी किया गया। अगर नहीं मान रहे हैं तो कहीं न कहीं कुछ तो है। अगर नहीं मानेंगे तो सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी