फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...देश नही भूलेगा अपने नेता अटल बिहारी को

...देश नही भूलेगा अपने नेता अटल बिहारी को

Thu, 30 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
...देश नही भूलेगा अपने नेता अटल बिहारी को

विज्ञापन
फोटो--1,2,3,4,5,6,7,
बदायूं गौरव महोत्सव की धूम
- कई प्रतियोगिताएं, देर रात हुए विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के बदायूं क्लब में आयोजित बदायूं गौरव महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। नो स्मोकिंग थीम की ओर से मॉडल्स ने सामाजिक संदेश भी दिया। जिसकी दर्शकों ने अत्यंत सराहना की। निर्णायक मंडल की ओर से मिस्टर और मिसेज का चुनाव किया गया। जिसमें आशुतोष माहेश्वरी को मिस्टर और ममता माहेश्वरी को मिसेज बदायूं का खिताब दिया गया। संचालन अफ्फान खान राजपूत ने किया और नजली खान और ऋतुराज खुसारिया निर्णायक की भूमिका में रहे।

सुबह के कार्यक्रम के बाद महोत्सव को चार चांद लगाने का श्रेय विराट कवि सम्मेलन को दिया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज युवा वर्ग की धड़कन कहे जाने वाले कवि गौरव चौहान ने कुछ यूं पढ़कर किया-सरस्वती के वरद पुत्र की अचल अमिट खुद्दारी को, पोखरण में उस एटम बम वाली दमदारी को, विश्व पटल पर जब तक भारत माता की गाथा है देश नहीं भूलेगा अपने नेता अटल बिहारी को। इसके बाद शंभूशिखर, गौरी मिश्रा, विपिन मलीहाबादी, हेमंत पाण्डे, पंकज अवस्थी, नीर गोरखपुरी, प्रख्यात मिश्रा, तक़ी बाजपुरी, हरित सिंह चन्दन आदि कवियों ने अपनी प्रस्तुति दीं। संचालन राजस्थान से आए कवि अजातशत्रु ने किया। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed