फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं गौरव महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल

बदायूं गौरव महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल

Sun, 29 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
बदायूं गौरव महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल
फोटो-1
विज्ञापन


बदायूं गौरव महोत्सव का
शुभारंभ करेंगे राज्यपाल
चार दिवसीय होगा कार्यक्रम, विभिन्न राज्यों से आएंगे कलाकार
-विभिन्न क्षेत्रों में बदायूं का नाम रोशन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बदायूं गौरव क्लब संस्था की ओर से चार दिवसीय बदायूं गौरव महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक करेंगे। यह बात बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संरक्षक / पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने अपने आवास पर कहीं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में साहित्य, समाज, संस्कृति और बदायूं जिले को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यपाल जिले के ऐसे व्यक्तियों का सम्मानित करेंगे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बदायूं का नाम रोशन किया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि महोत्सव में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी आने की सहमति प्रदान कर दी है। उनका कार्यक्रम प्राप्त होने पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

महोत्सव में प्रथम दिन रात्रि में लोकलाओं और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम होंगे। जिनमे विभिन्न राज्यों से कलाकार आएंगे।
अमन मयंक शर्मा ने बताया कि महोत्सव के द्वितीय दिवस कवयित्री सम्मेलन, तृतीय दिवस रात्रि में कवि सम्मेलन और चतुर्थ दिवस में बॉलीवुड सिंगर नाइट का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोकनृत्य एकल, सामूहिक, गायन एकल, सामूहिक, स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, साइकिल रेस, भारतीय शिशु वेश, नाट्य मंचन, भाषण प्रतियोगिता सहित लगभग 25 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम के लिए एक दिन मातृ शक्ति को समर्पित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर शिवम शर्मा, तपन कुमार गुप्ता, विकास मोदी, जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह भी आएंगे
-बदायूं गौरव क्लब के सचिव/ बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि महोत्सव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने भी अपना समय प्रदान किया है। साथ ही महोत्सव में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी आने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed