फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिवभक्तों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत: डीएम

शिवभक्तों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत: डीएम

Wed, 18 Jul 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 18 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिवभक्तों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत: डीएम
DM Budaun
कलक्ट्रेट में बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कावड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में होने वाली कावड़ यात्रा को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कोई परेशानी न उठानी पड़े। यह एक धार्मिक यात्रा है, जिसमें शिवभक्तों की ओर से भजन कीर्तन किया जाना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

डीएम ने नगरपालिका के ईओ से कहा कि पूरे माह चलने वाली कावड़ यात्रा के समय शिव-मंदिरों पर एक-एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगा दें। वह प्रतिदिन साफ-सफाई और चूना डालते रहें। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेगा। कांवड़ यात्रा जहां से निकलती हो, वहां पर पहले से ही चिह्नित करके अतिक्रमण हटवा दें। फूड इंस्पेक्टर समय-समय पर खाने पीने की वस्तुओं का निरीक्षण करते रहेंगे। कांवड़ यात्रा के रास्ते में लगे सभी ट्रांसफार्मर को एई और एक्सीईएन स्वयं जाकर निरीक्षण करेंगे, उनके आसपास जाली लगवाएंगे। बिजली विभाग के अधिकारी शिविरों में जाकर बिजली के कनेक्शन को भी चेक करें। थानेदार यह ध्यान रखें कि रास्ते में आमने-सामने जलपान के शिविर न लगाए जाएं। रास्ते के अधिकतर एक तरफ शिविर लगाया जाए। उन्होंने कहा जहां से भी रूट डायवर्जन हो। वहां पर होर्डिंग लगा दी जाए। जिससे लोगों को पता चल सके किस रास्ते से कहां जाना है। कांवड़ मेला व्हाट्सप्प ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, कोई संबंधित जानकारी हो तो पोस्ट करते रहे।
विज्ञापन

डीएम ने थानेदारों को निर्देश दिए कि लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों को मुचलका पाबंद कर ले। जहां भी आवश्यकता हो वहां पर क्रेन और एंबुलेंस खड़ी करवा दें। उन्होंने कहा कि रोडवेज ड्राइवरों की बैठक कर ली जाए। उन्हें हिदायत दे दी जाए कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित गति में ही बसों को चलाएं। इस अवसर पर एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपीआरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी वीरेद्र कुमार यादव, सीएमओ आशाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed