फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   करीब पौने चार घंटे बदायूं में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

करीब पौने चार घंटे बदायूं में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 26 May 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
करीब पौने चार घंटे बदायूं में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फोटो : 2 से 8
विज्ञापन

-------------
करीब पौने चार घंटे बदायूं में रहेंगे मुख्यमंत्री
डीएम खुद सड़क पर उतरे, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा पूरा अमला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन और आसपास की सड़कों पर अभियान के तहत सफाई कराई जा रही है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने खुद सड़कों पर घूमकर तैयारियों का जायजा लिया। जेल की दीवारों पर पेंटिंग का काम जारी है। रविवार को सीएम बदायूं में करीब पौने चार घंटे बिताएंगे।
डीएम दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 1.35 बजे बागपत से हेलीकाप्टर से बदायूं के लिए चलेंगे और 2.15 बजे बदायूं पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 2.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार पहुंचने के बाद सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगेे। करीब एक घंटे चलने वाली बैठक में ब्रज क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिले के पदाधिकारी और समन्वय समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। साढ़े चार बजे से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा बैठक करीब डेढ़ घंटे चलेगी। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का बदायूं में पहला दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव में प्रचार करने यहां आए थे। सीएम जिस रास्ते से होकर गुजरेंगे। उस तरफ दीवारों पर पेंटिंग के अलावा खास तौर पर सफाई कराई जा रही है। दिन रात कर्मचारी जुटे हुए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जेल रोड, कचहरी रोड पर पैदल तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सीएम के लिए की गई है चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
एडीजी और आईजी खुद रहेंगे मौजूद
125 दरोगा तो 400 सिपाहियों को लगाया गया है सुरक्षा में, चार एएसपी भी करेंगे निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी डीके ठाकुर खुद मौजूद रहेंगे। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का नोडल अधिकारी एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव को बनाया है। एसपी देहात डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा दो एएसपी बाहर से बुलाए गए हैं। 11 सीओ, 29 एसओ, 125 दरोगा, छह महिला इंस्पेक्टर और 400 सौ सिपाही ड्यूटी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आने जाने वाले रास्ते और कलक्ट्रेट के आसपास मकानों की छतों पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा रहेगा।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर रविवार को कलक्ट्रेट में आम लोगों का प्रवेश वर्जित होगा। सरकारी कर्मचारी भी जिला प्रशासन की ओर से जारी पास लेकर ही प्रवेश कर पाएंगे। मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने वाले जन प्रतिनिधियों को भी पास जारी किए गए हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को इस बात के कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह ड्यूटी स्थल पर पूरी तरह मस्तैद रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

--------------
आज पुलिस लाइन चौराहे से जालंधरी सराय तक नो एंट्री
बदायूं। सीएम के दौरे के चलते रविवार सुबह से पुलिस लाइन चौराहे से उझानी रोड स्थित जालंधरी सराय चौराहे तक किसी भी तरह के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कछला की ओर से बरेली को जाने वाले वाहन बाईपास होकर गुजरेंगे, जबकि मुरादाबाद की ओर से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाले वाहन मझिया स्थित चक्कर वाली सड़क से होकर गुजरेंगे। वाहनों को नो एंट्री जोन में जाने से रोकने को जगह-जगह बेरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed