{"_id":"5a9ab8044f1c1be13b8b5d0b","slug":"81520089092-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर गंदगी से पटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर गंदगी से पटा शहर
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी ने शहर की सूरत बिगाड़ी
फैला है यहां-वहां कूड़ा-कचरा, किसी को नहीं परवाह
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
गंदगी ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। लोगों ने होली गंदगी के बीच मनाई तो अधिकतर जगहों पर नगर पालिका कर्मचारी होली के बाद भी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचे। इस वजह से लोग परेशान हैं।
ओवरब्रिज के नीचे कूड़ा सड़क किनारे पड़ा है। ऐसे में जानवर भी कूड़े में मुंह मारते दिखे।
नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने डीएम आवास के पास में स्थित तिराहे के पास से भी कूड़ा नहीं उठाया।
शहर के पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके एक कोने को लोग डलावघर के तरह उपयोग में लेने लगे हैं। पालिका की ओर से वहां पर कोई भी कूड़ादान नहीं रखवाया गया है। इस कारण वहां पर सड़कों पर कूड़ा फैला है।
शहर के बीचों-बीच स्थित बाबूराम मार्केट में सड़क किनारे कई दिनों से कूड़ा नहीं उठा है। इस वजह से वहां पर दुर्गंध आने लगी है। लोगों ने सफाई के लिए कई बार पालिका में शिकायत की, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
----
होली पर कर्मचारियों के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। कर्मचारी लगातार शहर में सफाई अभियान चला रहे हैं। अगर कहीं पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं, उसके बारे में लोग अवगत कराएं। समस्या का समाधान किया जाएगा।
-निशा मिश्रा, ईओ