फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कासगंज बवाल से रेलवे और रोडवेज को जोर का झटका

कासगंज बवाल से रेलवे और रोडवेज को जोर का झटका

Thu, 01 Feb 2018 06:36 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज बवाल से रेलवे और रोडवेज को जोर का झटका
फोटो- 6
विज्ञापन


कासगंज बवाल से रेलवे और
रोडवेज को लाखों का नुकसान
तीन दिन तक बंद रहा बसों का संचालन, रोडवेज ने बढ़ाए फेरे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या और बवाल के बाद तीन दिन तक रोडवेज बसों के पहिये थमने से परिवहन निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं रेलवे को भी इस वजह से मुसाफिर नहीं मिल सके। तीन दिन बाद वहां के हालात सही होने पर बसों का संचालन हो सका तो रोडवेज ने घाटे को पूरा करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं।
26 जनवरी को हुए बवाल से पहले बदायूं डिपो की लगभग 15 बसें रोज कासगंज जा रही थीं। इतनी ही बसें कासगंज से बदायूं के लिए दौड़ रही थीं। ऐसे में रोडवेज को रोज साठ से सत्तर हजार रुपये का राजस्व मिल रहा था। कासगंज तिरंगा यात्रा बवाल के बाद तीन दिन तक बसों का संचालन नहीं हुआ। इससे विभाग को लगभग तीन लाख रुपये का घाटा हुआ। बसों का संचालन शुरू होते ही रोडवेज को अपना घाटा पूरा करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि अभी भी बसों को शाम के बाद पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। वहीं कासगंज से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सवारियों का टोटा रहा। इससे रेलवे को भी लाखों का घाटा हुआ है। खासकर रात में चलने वाली ट्रेनें खाली रहीं। अब हालात सुधरने के बाद दिन की ट्रेनों में खूब मुसाफिर मिल रहे हैं। रेलवे भी अपने घाटे को पूरा करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

----
कासगंज में हुए बवाल से बदायूं डिपो को दो लाख से अधिक का नुकसान हो चुका है। बसों के संचालन पर ब्रेक रहा तो मुसाफिर भी कम ही निकले। अब घाटे से उबरने के लिए बसों के फेरे बढ़ाकर अधिक सवारियां लेने का प्रयास किया जा रहा है।- राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed