{"_id":"5a5e2a9f4f1c1b74268b4b1f","slug":"81516120735-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर एनर्जी प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर एनर्जी प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 49
सोलर एनर्जी प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा
पुलिस मौके पर मौजूद, परिवार ने नहीं उठने दिया शव
कंपनी ने ठेकेदार का आदमी बताकर पल्ला झाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
म्याऊ (बदायूं)। यूपी सरला सोलर एनर्जी प्लांट में काम कर रहे शाहजहांपुर के एक युवक की काम के दौरान खून की उल्टी आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने शव प्लांट के बाहर रख हंगामा कर दिया। काफी देर तक प्लांट पर अफरातफरी का माहौल रहा। हंगामा देख प्लांट कर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची उसहैत थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। समाचार लिखे जाने तक परिवार वालों ने शव का पंचनामा नहीं भरने दिया था। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी।
शाहजहांपुर जिले के परौर थाना अंतर्गत गढ़ी निवासी शिवकुमार (24) पुत्र धर्मेंद्र सिंह निर्माणाधीन सोलर प्लांट में ठेकेदार के अधीन महीने भर से मजदूरी कर रहा था। मंगलवार शाम उसे अचानक खून की उल्टी आई और वह बेहोश हो गया। प्लांट में कार्यरत उसके साथी प्लांट कर्मी उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर शिवकुमार के परिवारीजन भी पहुंच गए और लेवर ठेकेदार पर उपचार में उदासीनता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शिवकुमार के साथ काम कर रहे आसपास के लोगों ने उसके परिवारीजनों को बताया कि शिवकुमार जब लघुशंका करने गया, तभी वह गिर गया और उसे खून की उल्टी आई। जीएम अपनी गाड़ी से लेकर नहीं गए। घंटा भर शिवकुमार तड़पता रहा, अगर कंपनी कर्मी साथ ले जाते तो शायद वह बच जाता। इसकी सूचना आसपास के लोगों से मिलते ही काफी भीड़ प्लांट पर इकट्ठी होने लगी। इसे देखते ही कर्मियों ने खुद को ऑफिस में बंद कर लिया। सूचना पर प्रभारी एसओ विनोद कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
इसके बाद भी परिवारीजनों ने शव का पंचनामा भरवाने से इंकार कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पर है। ग्रामीण शांत हैं। परिवार वाले शव का पंचनामा भरवाने से इनकार कर रहे हैं। अभी उनकी तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम जरूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
---
कोट.....
कर्मचारी समृद्धि बिल्डर्स कंपनी के ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। उसका हमारी कंपनी से कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी मानवीय आधार पर मदद की जा रही है।
- रामजी, प्रोजेक्ट मैनेजर