{"_id":"5a4c5ca24f1c1b4a198b481a","slug":"81514953890-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रात जैसी गलन, दिनभर ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में रात जैसी गलन, दिनभर ठिठुरते रहे लोग
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-2 से 5,24
फोटो: 19
फोटो-38
मंगल को दिन में रात जैसी गलन, दिनभर ठिठुरते रहे लोग
ठंड से एक और छात्रा बीमार, स्कूल में बेहोश, डीएम ने स्कूलों में की दो दिन की छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन भरी ठंड से लोग बुरी तरह बेहाल रहे। पूरे दिन लोग अलाव तापते रहे। शीतलहर और ठंड की वजह से स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिए हैं।
सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे मंगलवार को सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। सोमवार की शाम कोहरे की चादर में पूरा शहर ढक गया। देर रात में सर्दी ने असर दिखाया तो मंगल को सुबह लोग बुरी तरह से कांप उठे। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई जो ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सर्दी का असर बाजार पर भी देखने को मिला। बाजार में पूरी तरह सन्नाटा सा पसरा रहा।
दिनभर शहर में धुंध सी छायी रही। साथ ही सर्द हवाएं भी चलीं। देर शाम को नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कई स्थानों पर अलाव लगवाए गए।
-----
कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, हादसों में एक की मौत
सोमवार की रात से मंगलवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार की धीमी रही।
दहगवां प्रतिनिधि के अनुसार घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह बदायूं मेरठ हाईवे स्थित थाना जरीफनगर के सामने टायर पंक्चर की दुकान पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रैक्टर में गुन्नौर दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टायर में हवा डलवा रहा संभल जिले के थाना गुन्नौर के गांव मणिकावली निवासी चंद्रकेश उर्फ सोपाली (30) ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से बदायूं के जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में मरे ग्रामीण के मोबाइल से उनके परिवार वालों को सूचना दे दी। खबर मिलते ही मृतक की पत्नी राजवती उर्फ राजो की हालत बिगड़ गई। हादसे के चार घंटे बाद कई ग्रामीण परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरीफनगर पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। इसी क्र म में घटपुरी सीएचसी के सामने अज्ञात कार ने पैदल रोड पर कर रहे कपरुआ गांव निवासी ओमकार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
-------------
...शनिवार को खुलेंगे स्कूल
बदायूं। भीषण सर्दी और शीतलहर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित किया है। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि चूंकि पांच जनवरी को गुरुगोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश हैं इसलिए अब स्कूल शनिवार को खुलेंगे। बेसिक स्कूलों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई,माध्यमिक आदि बोर्ड से संबद्ध सभी कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। यदि इस दौरान कोई स्कूल खुलता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।
.........
फोटो-26
बच्चों को ठंड से रखे बचाकर : डॉक्टर शरद
बदायूं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.शरद गुप्ता का कहना है कि जहां तक हो बच्चों को सुबह-शाम घर से नहीं निकालें। फ्रिज में जरूरी खाद्य पदार्थ ही रखें। बच्चों को रखा हुआ भोजन न खिलाएं। धूप निकलने पर बच्चों को अवश्य बैठाएं। इससे प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। डॉक्टर ने कहा कि बच्चों को ठंडे पानी के बजाय गुनगुना पानी पीने को दें। पूरे आस्तीन के कपड़े, दस्तानें, टोपा, मौजे और इनर पहनाएं।
बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि इस दौरान होने वाली सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार को हल्के से न लें। यह होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। थोड़ी से लापरवाही होने पर आगे चलकर यह बीमारी निमोनिया का रूप ले सकती है।
---
बिल्सी में ठंड से छात्रा हुई बेहोश
बिल्सी। मंगलवार को विकास खंड अंबियापुर के गांव सिरासौल स्थित प्राथमिक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा सीमा पुत्री बदनसिंह स्कूल आई। थोड़ी देर बाद वह ठंड से कांपने लगी। बाद में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे बिल्सी सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ.नीरेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इधर, बादशाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की कुछ बालिकाएं भी ठंड की वजह से बीमार हो गईं।
------------
‘कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में
हो शीतकालीन अवकाश’
बदायूं। कस्तूरबा गांधी शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष बेनी गोपाल ने कहा कि जिले में 18 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। इनमें निर्धन लड़कियां पढ़ती हैं। इन विद्यालयों में सरकारी सुविधाओं पर बच्चियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। मगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लड़कियों के ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। कई स्कूलों की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, जिनसे शीतलहर अंदर घुसती है। न ठीक से रजाइयां हैं, और न पहनने को पर्याप्त गर्म कपड़े। बेसिक शिक्षा विभाग समेत सभी निजी, सीबीएसई, आईसीएससी के विद्यालयों का शीत अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शीतकालीन अवकास घोषित किए जाने की मांग की है।