{"_id":"5a159ff94f1c1b6f548bec2b","slug":"81511366649-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को लौटाया तो दीपमाला ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को लौटाया तो दीपमाला ने जताया गुस्सा
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विरोध जतातीं भाजपा प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक वर्ग विशेष के वोटरों को बहानेबाजी से लौटाने की सूचना पर रहमानियां स्कूल पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी ने यहां मौजूद अधिकारियों के सामने खुलकर नाराजगी का इजहार किया। कहा कि बिना सख्ती के काम नहीं चलेगा। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर तमाशाई हटाए और बूथ को सामान्य किया।
सुबह 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के रहमानियां कन्या जूनियर हाईस्कूल में मतदान के दौरान कुछ वोटरों को वापस करने की शिकायत भाजपा प्रत्याशी और अधिकारियों को मिली। पता लगा कि वोटरों से कहा जा रहा है कि उनका वोट यहां है ही नहीं, जबकि वोटर अपनी आईडी और वोटर पर्ची लेकर आए हैं। पहले एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी की तो यहां जाति और धर्म की बातें होने लगीं। इस पर एसपी सिटी ने लोगों को टोका भी कि इस तरह की बातें मत कीजिए। वार्ड बीस के एजेंट श्यामलाल भारती ने भी अधिकारियों को ऐसी ही जानकारी दी। कहा कि एक प्रत्याशी के एजेंट लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे बाहर भीड़भाड़ और तनाव की स्थिति है। थोड़ी ही देर में दीपमाला गोयल पहुंच गईं। इससे एकबारगी शांत हुए भाजपा समर्थक फिर लामबंद हो गए। उन्होंने दीपमाला से कहा कि अधिकारी खुराफातियों पर सख्ती नहीं कर रहे। तब दीपमाला ने एडीएम और एसपी सिटी से नाराजगी जताई। कहा कि आप लोग सख्ती नहीं करेंगे तो गड़बड़ नहीं रुकेगी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को हटा दिया। कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी फात्मा रजा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने भी अधिकारियों से बात की। हालांकि आमने-सामने आने के बावजूद दोनों चेयरमैन प्रत्याशी एकदूसरे से नहीं बोलीं।