{"_id":"59d629574f1c1bd7538b5e0a","slug":"81507207511-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद उन्होंने पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया फिर घाट पर पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। दोपहर बाद तक चले स्नान के दौरान घाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।
गंगा स्नान की शुरुआत ब्रह्म मुहुर्त में हुई। रात में गंगाघाट पर पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान का दौर अपराह्न तक चला लेकिन सुबह में नौ बजे भीड़ बढ़ने लगी। बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले चारों घाट पर आस्था के सैलाब के आगे कुछ और नजर नहीं आया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजन किया। गंगा मइया का दुग्धाभिषेक भी किया गया। हर-हर गंगे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी अर्पित किया। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। राजस्थान से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, राजस्व निरीक्षक आरएन मिश्रा और ओमबाबू नागेंद्र के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल मौजूद रहे।
जाम में फंसी सवारियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
उझानी। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या होने की वजह से सुबह में ही कछला पुल के पास जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। डग्गामार वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाने से बरेली-बदायूं से आगरा, मथुरा और कासगंज की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों में सफर कर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए निकले नेताओं और कार्यकर्ताओं के वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। जाम करीब तीन घंटे तक चला। आवागमन सुचारू कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
नहाते समय बहे तीन युवकों को गोताखोरों ने बचाया
उझानी। कासंगज वाले छोर के घाट पर नए रेल पुल के नजदीक गंगा स्नान कर रहे लोगों में तीन युवक बह गए। कासगंज में सोरों के बजरिया मोहल्ले के हरिओम, नेत्रपाल और किशन को बहता देख घाट पर मौजूद स्नानार्थियों ने शोर मचाया तो गोताखोर गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने एक-एक करके तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसे लेकर घाट पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में कछला के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराके घरवाले उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।