{"_id":"595f79e54f1c1b6b1c8b47a0","slug":"81499429349-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों पर पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों पर पड़ेगा जुर्माना
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
नगर पालिका बोर्ड ने उन सभी प्रस्तावों को नामंजूर कर दिया, जिसके मंजूर होने पर पब्लिक को टैक्स के रूप में ज्यादा बोझ उठाना पड़ता। हाउस और वाटर टैक्स में वृद्धि से लेकर पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पास नहीं होने दिया गया। पार्किंग शुल्क भी पुराने रेट के अनुरूप ही वसूल किया जाएगा। वहीं, अहम फैसले में पालिका बोर्ड ने पॉलिथीन बेचने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके तहत उझानी पालिका क्षेत्र में पॉलिथीन बेचते हुए पहली बार पकड़े जाने पर दुकानदार से एक हजार रुपया और दूसरी बार पकड़े जाने पर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
बोर्ड की बैठक शुक्रवार को पालिका चेयरमैन पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। गृह और जलकर से जुड़े टैक्स में 10 फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव पर बोर्ड ने असहमति जता दी। पार्किंग शुल्क में वृद्धि का मामला सामने आते ही सदस्यों ने आपत्ति जताई। सदस्यों में प्रवीण कुमार मित्तल ने पार्किंग शुल्क की वृद्धि के प्रस्ताव पर कड़ा ऐतराज किया। बाद में प्रस्ताव को आमराय से नामंजूर कर दिया गया। हालांकि पालिका की आय बढ़ाने पर मंथन चला लेकिन ज्यादातर सदस्यों का कहना था कि पब्लिक पर टैक्स के रूप में बोझ कम डाला जाए। विशेष प्रस्ताव के तहत पालिका में नया रजिस्ट्रेशन कराने पर ठेकेदार को 11 हजार रुपया शुल्क देना होगा। दूसरी बार रजिस्ट्रेशन पर 51 सौ रुपये देने का प्रावधान रहेगा। जमानत राशि के रूप में पांच हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। निर्णय हुआ कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम के तहत पालिका क्षेत्र में सक्षम परिवारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को दो तरह के डस्टबिन रखने होंगे। जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखा जा सके। गरीब परिवारों के लिए डस्टबिन पालिका प्रशासन मुहैया कराएगा। इसके अलावा पालिका कार्यालय के लिपिकों के कमरों में जहां भी फर्नीचर खस्ताहाल है, उसे नया बनवाया जाएगा। पालिका परिसर में वाहन खड़े करने के लिए टिनशेड का निर्माण कराया जाएगा। ईओ संजय कुमार तिवारी ने मार्च से मई-2017 के आय-व्यय का ब्योरा और जन्म-मृत्यु के आंकड़े पेश किए। बोर्ड की बैठक में सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रामप्रवेश यादव, छोटे कुरैशी, इसरार खलीफा, रामकिशन, मितेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश अदलक्खा, विशन कुमार, हरपाल सिंह, चंदगीराम, मुन्ने अली आदि सदस्य मौजूद थे।