{"_id":"5c559458bdec22270200d446","slug":"71549112408-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक और डंपर टकराए, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक और डंपर टकराए, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह द्रोपदी देवी स्कूल के सामने न्यू बाईपास चौराहे पर ट्रक और डंपर आगे-पीछे टकरा गए, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनके चालक घायल हो गए। इस दौरान चौराहे पर मौजूद दुकानदार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे से वाहन हटवाकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। उस समय उझानी निवासी धनसिंह ट्रक लेकर बिसौली शुगर मिल से गन्ना उतारकर लौट रहा था। हाईवे पर न्यू बाईपास चौराहे पर पहुंचने से पहले ब्रेकर पार करके जैसे ही ट्रक चौराहे के बीच में पहुंचा कि उसी समय आंवला रोड की ओर से खाली डंपर तेज गति में आ रहा था, वह हाईवे पार नहीं कर पाया था कि पीछे से ट्रक टकरा गया। इससे डंपर असंतुलित हो गया और क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर की दोनों खिड़कियां लॉक हो गईं। चालक और उसमें बैठे अन्य लोग फंस गए। इसी चौराहे पर कुछ दुकानदार किनारे से पान पुड़िया बेच रहे थे। डंपर को अपनी ओर आते देखकर वे भाग खड़े हुए। हादसे को देखकर आस-पास खड़े लोगों ने यूपी 100 को सूचना दे दी, जिस पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में ट्रक चालक के अलावा डंपर चालक बलवीर सिंह निवासी मुरैना बानमोर, पंजाब को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है। बाद में दोनों वाहन चौराहे से हटवाकर रास्ता खुलवाया।