{"_id":"5b86e2bc42c7924668360026","slug":"71535566524-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने ली बैठक
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से शुरू होगा वोटरलिस्ट में नाम बढ़वाने का अभियान
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कलक्ट्रेट में बुधवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी। उतना ही चुनाव आसान और निपष्क्ष हो सकेगा।
डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने के अधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एक सितंबर से होगा। 31 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 सितंबर, 10 और 24 अक्तूबर को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों की बैठकों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर नामों का सत्यापन किया जाएगा। नौ और 23 सितंबर, सात, 14 और 28 अक्तूबर को पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। 31 अक्तूबर तक डबल नामों को हटाने का कार्य किया जाएगा। 10 नवंबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का संबंधित ईआरओ निस्तारण करेंगे। चार जनवरी को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष धीरपाल कश्यप, सीपीआईएम के सचिव बृजभान सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, बीएसपी के जिला महा सचिव नीरज कुमार दिवाकर, सपा के जिला सचिव बलबीर सिंह यादव मौजूद रहे।