फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वसूली को लेकर नगर पालिका और विद्युत विभाग आमने-सामने

वसूली को लेकर नगर पालिका और विद्युत विभाग आमने-सामने

Sat, 11 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
वसूली को लेकर नगर पालिका और विद्युत विभाग आमने-सामने
वसूली को लेकर पालिका और बिजली विभाग आमने-सामने
विज्ञापन

नगर पालिका ने दी आरसी काटने की चेतावनी
बिजली विभाग के अफसर बकाया बिल जमा करने को कह रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। वसूली को लेकर नगर पालिका और बिजली विभाग आमने-सामने आ गए है। नगर पालिका की ओर से टैक्स वसूली के लिए विद्युत विभाग को नोटिस जारी किया गया है। विद्युत विभाग ने टैक्स जमा करने के बजाय बिजली बिल के एक लाख रुपये की मांग है।
पिछले दिनों चेयरमैन दीपमाला गोयल ने टैक्स वसूली को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के दौरान समीक्षा में पाया गया कि बड़े बकाएदारों की सूची में कई सरकारी विभाग शामिल हैं। इनमें बिजली विभाग भी शामिल है। इस पर चेयरमैन ने सरकारी विभागों से वसूली के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। नोटिस जारी होने के बाद कई विभागों ने अपना टैक्स जमा कर दिया, लेकिन विद्युत विभाग ने टैक्स जमा नहीं किया। बिजली विभाग की ओर से तर्क दिया गया कि पालिका पर कई वर्षों का बिजली बिल बकाया है। बिजली बिल का बकाया जमा होने के बाद नगर पालिका को टैक्स दिया जाएगा। डीएम के हस्तक्षेप करने पर बिजली विभाग को अतिरिक्त समय दे दिया गया। अब नगर पालिका ने टैक्स वसूली के लिए फिर अभियान शुरू किया। चेयरमैन ने बिजली विभाग समेत सभी सरकारी महकमों को बकाया बिल की आरसी जारी करने के निर्देश दिए, मगर विद्युत विभाग के अफसर टैक्स जमा करने के बजाय बिजली का बकाया बिल मांग रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन --
बड़े बकाएदारों को अतिरिक्त समय दिया गया था। बावजूद इसके टैक्स जमा नहीं किया गया। अब टैक्स वसूली को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इनमें बिजली विभाग भी शामिल है। टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपमाला गोयल, चेयरमैन, नगर पालिका।
-----------------
पालिका पर एक लाख से अधिक बिजली का बिल बकाया है। इस बाबत पालिका प्रशासन को नोटिस जारी करके अवगत करा दिया गया है। पालिका की ओर से टैक्स का दबाव बनाया जा रहा है। इस बाबत डीएम से पुन: वार्ता की जाएगी। - मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed