{"_id":"5b61fd494f1c1b6f548b7dd6","slug":"71533148489-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास के लिए अभी नवंबर तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास के लिए अभी नवंबर तक करना होगा इंतजार
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-11,12-
बाईपास के लिए नवंबर
तक करना होगा इंतजार
प्रशासन बाईपास के जरिए उझानी-बिसौली रोड सितंबर में जोड़ने का कर रहा दावा
बाईपास निर्माण में अड़ंगा डाल रहे बिजली के खंभे और सोत नदी का पुल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहरवासियों को जाम से निजात पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि बदायूं बाईपास निर्माण में बिजली की खंभे अड़ंगा डाल रहे हैं। दूसरे सोत नदी पर बनने वाले पुल की शासन से अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन का दावा है कि बाईपास पर वाहनों का संचालन नवंबर में शुरू हो पाएगा। हालांकि प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों की संख्या कम करने के लिए उझानी और बिसौली को बाईपास के जरिए जोड़ने का प्लान बनाया है।
उझानी और बिसौली को बाईपास से जोड़ने का काम अगले महीने सितंबर में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद वाहन दौड़ने लगेंगे।
सवा आठ किलोमीटर लंबे बदायूं बाईपास का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। बाईपास निर्माण के लिए 110 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। बाईपास चालू होने पर बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा। बाईपास चालू होने पर उझानी (नौशेरा) से बरेली रोड (नवादा) सीधे जुड़ जाएंगे। इससे बरेली और आगरा, मथुरा जाने आने वाले वाहनों को शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी। कार्यदायी संस्था ने नौशेरा, बहेड़ी, गंगचौरा, अकरमनगर गढ़ी, भगवतीपुर, खेड़ा बुजुर्ग के किसानों की भूमि अधिग्रहण करके पौने सात किलोमीटर तक बाईपास रोड तैयार कर लिया है। मगर ग्राम सिरसा और एआरटीओ कार्यालय के पास करीब पौने चार सौ मीटर रोड का निर्माण नहीं हो पाया है। दूसरे नाई गांव के पास करीब एक किलोमीटर तक बिजली के खंभे और पेड़ खड़े हैं। इस कारण बाईपास का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके अलावा सोत नदी पर पुल बनने को है, जिसे अभी शासन से स्वीकृति तक नहीं मिली है। इससे बाईपास पर वाहनों के संचालन को अभी इंतजार करना होगा।
शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने ग्राम सिरसा और एआरटीओ कार्यालय के पास करीब पौने चार सौ मीटर रोड का निर्माण पूरा करने का प्लान बनाया है, जिसे सितंबर के शुरू में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके जरिए उझानी से बिसौली रोड को जोड़ दिया जाएगा। इससे बड़े वाहन उझानी से बिसौली रोड से नवादा होते हुए बरेली को निकल जाएंगे। फिलहाल सोत नदी के पुल की जगह बड़े-बड़े पाइप डालकर रास्ता चालू कर दिया गया है। नाई गांव के पास बाईपास निर्माण का काम बाद में किया जाएगा, जिसे नवंबर तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि शासन ने बाईपास पर वाहनों के संचालन को नवंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
---------
शासन में लटका सोत नदी का प्रस्ताव
बाईपास निर्माण में सोत नदी का पुल अड़ंगा डाल रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को 12 करोड़ छह लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जो अभी तक पास नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि फिलहाल के लिए सोत नदी के पुल में सीमेंट का पाइप डाल दिया है। वहीं आसपास के रोड पर ईंटों को बिछा दिया है। ताकि वाहनों को निकलने में परेशानी न हो। ----
फैक्ट फाइल
कुल लंबाई-सवा आठ किलोमीटर
कुल लागत- 110 करोड़
भूमि अधिग्रहण किसान-1000 मुआवजा दिया-27 करोड़ 80 लाख
---------
वर्जन
-उझानी रोड से बिसौली रोड तब सितंबर में जोड़ दिया जाएगा। उझानी, बिसौली आने जाने वाले बड़े वाहन इधर से निकल सकेेंगे। जबकि बरेली रोड तक जोड़ने का समय नवंबर तक मिला है। इसमें काम तेजी से चल रहा है। छोटी जियारत के पास में पुल का जो निर्माण होना है। उसकी धनराशि मिलने पर जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
- नत्थू लाल शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड