{"_id":"5b536db64f1c1b4f748b622e","slug":"71532194230-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधे धंटे की बारिश, शहरियों के लिए बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधे धंटे की बारिश, शहरियों के लिए बनी मुसीबत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Budaun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की दोपहर में हुई बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई कराने के दावों पर पानी फेर दिया। शहर की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। रोडवेज-प्राइवेट बस स्टैंड के साथ ही जोगीपुरा, बाबूराम मार्केट, जिला महिला अस्पताल, आदर्शनगर में जलभराव से लोगों को दिक्कत भी हुईं और दुकानों, घरों में नालियों को गंदा पानी भर गया। एक तरह के उन रास्तों पर जनजीवन वहीं का वहीं ठहर गया। इस जलभराव से परेशान लोग नगर पालिका परिषद प्रशासन को कोसते नजर आए। कहना था कि पालिका ने पहले नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई जिसका नतीजा सब के सामने है।
लावेला चौक पर दुकानों में भरा पानी
शहर में शनिवार दोपहर को हुई बरसात के कारण लावेला चौक, अस्पताल रोड की दुकानों में पानी भर गया। इस कारण दुकानों में रखा सामान भीगने लगा। इसे देखते हुए दुकानदारों ने दुकान में नीचे रखा सामान कुछ ऊंची जगह पर रखाना शुरूकर दिया। वहीं कुछ दुकानदार दुकानों के अंदर भरे पानी का बाहर निकालते नजर आए।
गांधी ग्राउंड रोड पर भरा एक फुट पानी
-वर्षा ने नगर पालिका के दावों की पोल एक झटके में खोल कर रख दी। गांधी ग्राउंड, लावेला चौक, कश्मीरी चौक की मुख्य सड़कों पर करीब एक फुट तक पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सिर्फ पालिका कर्मचारियों को कोसते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
-सालों से नाले चोक पड़े हुए थे। जिनकी लगातार सफाई कराई जा रही है। एक साथ सभी नालों की सफाई नहीं हो सकती है। पालिका के कर्मचारी लगातार अपना काम कर रहे हैं।
-दीपमाला गोयल, चेयरमैन