फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गन्ना सर्वें में घपला हुआ तो होगी एफआईआर

गन्ना सर्वें में घपला हुआ तो होगी एफआईआर

Wed, 18 Jul 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 18 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वें में घपला हुआ तो होगी एफआईआर
मीठे गन्ने ने लोगो को फंसाया घंटो - फोटो : self
विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम के सामने बिजली और गन्ना भुगतान की शिकायत आई। किसान दिवस में आयी शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुने और समाधान करें। उन्होंने कहा कि अगर गन्ना सर्वे में कहीं भी घपला मिला तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने किसानों की बिजली संबंधी समस्या को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन ले, उन्हें क्रम के अनुसार वितरित करें। बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि किसानों के आवेदन के दिन से ही एस्टीमेट बनवाया जाए और रुपये जमा करके क्रमवार सामान दें। बिजली के ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर समय से न बदलने का कारण विद्युत विभाग अवश्य लिखकर दे। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में चार प्रतिशत ही बिजली बिल का भुगतान मिल पाता है। इसी कारण समय से फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाते हैं। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि ब्लॉकवार शिविर लगाकर लोगों के विद्युत बिल सही करें। किसान जागरूक होकर अपना बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करें। जिससे बिलों में कोई हेराफेरी नहीं हो सके। किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द कराए। जिलाधिकारी ने संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्ता पूर्वक करें। डीएम ने कहा कि गन्ना सर्वे में जो माफिया दूसरे का गन्ना अपने नाम करा लेते हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की हर स्तर पर मदद की जाएगी। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एलडीएम श्याम पासवान, डीडीओ देवेंद्र प्रताप, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed