फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना

अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना

Sat, 24 Feb 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना
- फोटो-31
विज्ञापन


अंकल, आपने हेलमेट
क्यों नहीं पहना ?
- मीना मंच के बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान
- वाहन चालकों को रोककर किया शर्मिंदा
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक।
जिले में बढ़ रहीं दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए विकास क्षेत्र कादरचौक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के मीना मंच की बालिकाओं ने शिक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कासगंज-बदायूं रोड पर आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे हेलमेट पहनकर चलने की प्रार्थना की।

बढ़ती दुर्घटनाओं से सचेत करते हुए बच्चों ने वाहन चालकों से हेलमेट न पहनने संबंधी प्रश्न पूछे। इनके उत्तर देने में कई वाहन चालकों के पसीने छूट गए। जब मासूम बच्चों ने पूछा कि अंकल आपने आज हेलमेट क्यों नही पहना ? तो वाहन चालक बगलें झांकते नजर आए। बच्चों के इस अभियान को देखकर कई वाहन चालकों ने अपनी गलती को स्वीकार किया तथा भविष्य में हेलमेट पहनने का वादा किया। इस पर खुश होकर बच्चों ने उन्हें टॉफी देकर विदा किया। इस अभियान में ऐसे लोग भी नजर आए जिनके पास हेलमेट तो था मगर उन्होंने पहना नहीं था। इन लोगों को सबसे ज्यादा शर्मिंदगी उठानी पड़ी। बच्चों के सामने ही उन्होंने हेलमेट पहनकर अपनी गलती सुधारी। इस विद्यालय द्वारा पूर्व में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया था जिसमें कई पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट मिले थे। उस समय इस अभियान की बहुत प्रशंसा हुई थी। लोगों ने बच्चों के मासूम सवालों से बचने के लिए हेलमेट पहनना भी शुरू कर दिया था। अब दोबारा विद्यालय के मीना मंच ने यह अभियान शुरू किया है, इससे लोगों में जागरूकता बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed