{"_id":"5a8830584f1c1b5e028b5c90","slug":"71518874712-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने घेरा एसएसपी दफ्तर, कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने घेरा एसएसपी दफ्तर, कराई रिपोर्ट
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाकियू अंबाबता के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पर पिछले दिनों उनके गांव बाबट में हमला हुआ था। इस मामले में कुंवरगांव पुलिस की टालमटोल के बाद शनिवार को काफी संख्या में एसएसपी दफ्तर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से रिपोर्ट तरमीम कराने की मांग की। जिस पर सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश कर दिया।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के साथ काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव से मुलाकात की। संजीव ने सीओ को बताया कि पंद्रह दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने खेत पर आकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में कुंवरगांव थाना पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की थी। बाद में उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। इसमें चोटों की पुष्टि हुई। इसके बाद भी पुलिस एनसीआर को एफआईआर में बदलने से कतरा रही है। उनके अनुरोध पर सीओ सिटी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया।
----
मासिक पंचायत में उठाईं समस्याएं
बदायूं। भाकियू अंबाबता की एक बैठक मालवीय आवास पर हुई, इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करके उनके निदान की मांग अधिकारियों से की गई। उप्र महासचिव नईम चौधरी ने कहा कि किसानों को बिजली विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। हुसैनपुर करौतिया में स्वीकृति के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। सेंटरों पर किसानों का गन्ना नहीं तोला जा रहा। मंडल अध्यक्ष सोहनपाल ने कहा कि भाकियू की महापंचायत 20 फरवरी को लखनऊ में होगी। जिलाध्यक्ष संजीव पटेल ने राशनकार्ड की समस्या का निदान करने की मांग की। बैठक में कई कार्यकर्ता मौजूद थे।