फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाने तक रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान

होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाने तक रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 12 Jan 2018 10:41 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाने तक रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान
फोटो-7,8,9, 10
विज्ञापन

होर्डिंग, पोस्टर हटाने तक सीमित रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान
जहां कब्जे हटाए गए वहां हो गई पहले जैसी स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान मजाक बनकर रह गया है। अतिक्रमण के नाम पर केवल होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए जा रहे हैं। यही नहीं जिन इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया था वह दोबारा हो गया है। गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के नाम पर टीम ने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाए। छोटे दुकानदारों की दुकान के आगे लगे टिनशेड भी हटाए गए।
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। गुरुवार को अभियान छह सड़का रोड से शुरू हुआ। पालिका की टीम यहां से खंभों पर लगे होर्डिंग्स, बैनर को हटाते हुए आगे बढ़ गई। साथ ही कुछ दुकानों के आगे टिन शेड को जेसीबी से हटाया। इसके बाद में टीम गांधी ग्राउंड होती हुई गद्दी चौक पहुंची। यहां पर चौराहे पर लगे होर्डिंग्स बैनर हटाए गए। टीम को देख दुकानदारों ने अपना सामान सड़कों से उठाकर दुकानों के अंदर रख लिया। नई सराय पुलिस चौकी के पास में स्थित पार्कों को लोगों ने होर्डिंग्स, बैनर से पाट रखा था। जिन्हें टीम ने हटाया। वहीं जहां पर अतिक्रमण मिला। उसे भी पालिका टीम ने हटाया।
विज्ञापन

---------------------
इधर चला अभियान, उधर सजा सामान
बदायूं। चेयरमैन दीपमाला गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान का शहर में कोई असर नहीं दिख रहा है। जिन इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है अगले दिन दुकानदार फिर उसी तरह सड़क पर कब्जा कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के नेतृत्व में लावेला चौक से अभियान चलाया गया था। अभियान के अगले ही दिन दुकानदारों ने फिर से अपनी दुकानों को सड़क पर सजा लिया। इससे वहां पर फिर वैसी ही स्थिति पैदा हो गई है। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे व्यापारी दोबारा से उन्हीं जगहों पर पहले से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण करते नजर आ रहे हैं। इस वजह से वहां पर जाम की स्थिति दोबारा पैदा हो गई है। सिविल लाइंस निवासी सोमेश ने कहा कार्रवाई ठीक है, लेकिन दोबारा अतिक्रमण से स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा।
-----------
चेयरमैन ने नालों का किया निरीक्षण
बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने गुरुवार सुबह आठ बजे शहर के नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से अपने सामने नालों की सफाई करायी। साथ ही निर्देश दिए कि जिस भी जगह पर नालों की सफाई हो। वह ठीक तरीके से की जाए। उसमें खाना पूर्ति नहीं चलेगी। किसी भी दिन औचक निरीक्षण किया जाएगा। उससे लापरवाही मिली, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका की ओर से बाजार में लाल निशान लगाए गए। चेयरमैन ने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार इसके बाहर सामान लगाता मिला तो उसपर पेनाल्टी डाली जाएगी।
--------------
जहां पर अभियान चलाया गया है। वहां पर दोबारा व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया। यह देखने को मिला है। इसको लेकर एक टीम बनाई जाएगी, जो ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर वीडियो रिकार्डिंग करेगी। चेतावनी देने के बाद सड़क पर दोबारा कब्जा करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
- दीपमाला गोयल, चेयरमैन

0000000
चकरोड कराया कब्जा मुक्त
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव खैरपूरा में सरकारी चकरोड पर वर्षों से ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया था। गुरुवार को एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर राजेंद्र प्रसाद चौधरी, एसपी सिटी कमल किशोर, एसओ मूसाझाग राकेश कुमार चौहान ने पहुंचकर चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।

------------------
फिर हो गया सड़कों पर अतिक्रमण
बिसौली। बुधवार को एसडीएम मोहम्मद अवेश के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मियों व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से हाईवे पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान ठेले, सड़क से दुकानों का सामान हटाया गया था। अधिक तर जगहों से स्थायी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस वजह से गुरुवार को पूरी सड़क पर अतिक्रमण दिखा। बाजार से एक भी ठेला नहीं हटा था और न किसी दुकानदार का कोई सामान। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने कहा कि गुरुवार को इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। जो भी अतिक्रमण करता हुआ मिला, उसे खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed