फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर बनेंगे दो इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह

कछला गंगाघाट पर बनेंगे दो इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह

Sat, 06 Jan 2018 07:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर बनेंगे दो इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह
कछला गंगाघाट पर बनेंगे दो इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी, लाइटों की होगी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कछला नगर पंचायत बोर्ड ने पहली बैठक में ही गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए ऐसे काम कराने को मंजूरी प्रदान कर दी जो गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखेगा। इसके लिए गंगाघाट पर दो इलेक्ट्रानिक शवदाह गृहों का निर्माण कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त लाइटों की मरम्मत कराके पुल के आसपास इलाके को जगमग रखा जाएगा। बोर्ड ने सभी वार्डों में सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान कर दी।
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार दोपहर बाद कार्यालय परिसर में शुरू हुई। सदस्यों और कर्मचारियों के आपस में परिचय के बाद शुरू कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष नरेश पाल यादव की ओर से कई प्रस्ताव रखे गए। प्रस्तावों में सबसे अहम कछला गंगाघाट पर इलेक्ट्रानिक शवदाह गृहों का निर्माण रहा। अध्यक्ष ने कहा कि इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह बन जाने के बाद गंगा में प्रदूषण नहीं फैलेगा। गंगाघाट समेत आसपास इलाके को रोशनी से जगमग रखने के लिए पुल की लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को भी आमराय से स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा गंगाघाट पर ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन गंगाघाट पर विशेष सफाई अभियान चलाता रहेगा। सदस्यों ने अपने-अपने बार्ड मे इंटरलॉकिंग सड़क और बिजली के पोल लगवाने के लिए भी प्रस्ताव रखे। आपस में बातचीत के बाद प्रत्येक वार्ड में सड़कों के निर्माण और नए पोल लगवा कर उन्हें एलईडी लाइटों से रोशन करने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि गंगा में वाहन धोने पर प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सदस्यों के अलावा ईओ अशोक गोयल, जितेंद्र सिंह, राधेश्याम, छत्रपाल सिंह, नितिन सक्सेना आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उझानी पालिका बोर्ड में विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
उझानी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिका के सामुदायिक भवन में अपराह्न शुरू हुई। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और सदस्यों ने आपस में परिचय के बाद विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने वार्डों में सीसी सड़क के प्रस्ताव रखे। अध्यक्ष ने उन्हें मंजूर कर लिया। प्रशासन स्तर से आय-व्यय और जन्म-मृत्यु के आंकड़े पेश किए गए। ईओ संजय कुमार तिवारी ने विकास कार्यों को लेकर सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए। चर्चा के दौरान सदस्यों ने प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने पर जोर दिया। बैठक में सदस्यों के अलावा जेई विनय सक्सेना, मुकेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed