फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कायम रहे नारी का सम्मान, स्लोगन लिखकर दिया सुरक्षा का संदेश

कायम रहे नारी का सम्मान, स्लोगन लिखकर दिया सुरक्षा का संदेश

Wed, 13 Dec 2017 07:28 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
कायम रहे नारी का सम्मान, स्लोगन लिखकर दिया सुरक्षा का संदेश
उझानी (बदायूं)। वीपी सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को महिला सुरक्षा गोष्ठी में छात्राओं ने सुरक्षा के प्रति महिलाओं में जागरूकता के लिए पोस्टर बनाए। दीवारों पर स्लोगन लिखकर सजग रहे तो कायम रहेगा नारी का सम्मान का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अतर सिंह यादव ने सलाह दी कि वे अपने अंदर की शक्ति पहचानें। रानी लक्ष्मीबाई और कल्पना चावला भी महिला ही थीं लेकिन उन्होंने अपने हौसले से ऐसा कर दिखाया जिसे समाज भुला नहीं सकता। गायत्री परिवार की ओर से संजीव कुमार शर्मा ने छात्राओं को नारी धर्म का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

गोष्ठी से पहले छात्राओं ने पोस्टर बनाकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का चित्रण किया। छात्राएं विद्यालय के आसपास इलाके में भी पहुंची। डायरेक्टर शैलेंद्र और प्रधानाचार्या गीता यादव ने प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की। इस मौके पर संजीव कुमार, सरोज, तबस्सुम बी, मधु गुप्ता, कंचन, पूनम श्रीवास्तव, नगमा, रोशन बी, पूनम सिंह, इरम और रजनी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed