{"_id":"59e75cb74f1c1bc1678b660f","slug":"71508334775-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिवाली पर युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसा बुधवार दिन में तीन बजे बदायूं-मेरठ हाईवे के जरीफनगर और दहगवां के बीच हुआ। बिनावर के बिलहैत का रहने वाला 25 वर्षीय सतीश और उसका पड़ोसी राधे दिल्ली में साइकिल का सामान बेचते हैं। दिवाली के चलते बुधवार भोर सुबह दोनों लोग बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इस बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दिवाली के लिए खरीदारी को जा रहे बाइक सवार जरीफनगर के रसूलपुर कलां निवासी राधे और सत्यपाल जख्मी हो गए। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल संदीप, राधे और सत्यपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सतीश की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सविता को रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं।
---
हादसे में दंपति समेत पांच लोग घायल
म्याऊं। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर के समय दातागंज-म्याऊं मार्ग पर गांव साड़ी के समीप बाइकों के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें शाहजहांपुर निवासी रामभरत, पत्नी कविता, 5 वर्षीय शीतल, 3 वर्षीय अंकुश, एक वर्षीय रुचि एक बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे यह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल रामभजन ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।