फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महाराज नगर के बाशिंदे गंदगी में मनाएगें दीपावली

महाराज नगर के बाशिंदे गंदगी में मनाएगें दीपावली

Sun, 15 Oct 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
महाराज नगर के बाशिंदे गंदगी में मनाएगें दीपावली
गंदगी का लगा ढेर। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। महाराज नगर मोहल्ले के लोग यहां-वहां बिखरे कूड़े से काफी परेशान हैं। सफाई न होने के कारण जहां नालियां बंद हैं वहीं घरों के आगे भी कूड़ा बिखरा पड़ा है। ऐसे में यह साफ लग रहा है कि यहां के लोग इस बार गंदगी में ही दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन

महाराज नगर मोहल्ला कहने को वीआईपी है। डीएम कार्यालय सहित तमाम सरकारी दफ्तरों से यह मोहल्ला सटा हुआ है। इसके बाद भी यहां के हालात बद से बदतर हैं। विकास भवन के पीछे ढाक वाली जियारत के पास गली में करीब तीन सौ गज के प्लाट में कूड़े और गंदगी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी से चोक हैं, पानी गली में बह रहा है, लेकिन लोग करें भी क्या? ले-दे के मोहल्ले के लोग थोड़ी बहुत सफाई कर उसी प्लाट में डाल देते हैं। लोगों का कहना है कि यहां न तो सफाई कर्मचारी आता है और न ही कूड़ा उठाने के लिए कोई वाहन। वहीं बिजली घर के पीछे प्लाटों में गोबर के ढेर लगे हुए हैं, जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसकी खबर नगर पालिका प्रशासन ने अब तक नहीं ली।
विज्ञापन

---
क्या कहते हैं लोग
डीएम रोड पर आकाश ने बताया कि यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है। कूड़े का ढेर लगा होने पर इसमें किसी ने आग लगा दी है। यहां के लोगों को गंदगी की वजह से बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाक वाली जियारत के पास रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि दो सालों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। घरों में बदबू की वजह से रुकना मुश्किल है। लोग बीमार पड़ जाते हैं।
पड़ौआ से कोचिंग पढ़ने के लिए आने वाली दीप शिखा ने बताया कि इतनी गंदगी उसके गांव में नहीं है।
सालिक राम का कहना है कि त्योहार नजदीक है, लेकिन इसके बाद भी सफाई न हो सकी। जबकि नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
-------------------
वर्जन..
हर जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। महाराजनगर में भी सफाई कराई जाएगी। दिवाली पर हर मोहल्ले को साफ किया जा रहा है।
- निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed