{"_id":"59d4648c4f1c1b6e548b5949","slug":"71507091596-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के राजतिलक के बाद रामलीला का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के राजतिलक के बाद रामलीला का हुआ समापन
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। नगर में 10 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का सोमवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया। समापन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। प्रफुल्लित माताओं ने बार-बार आरती उतारी। मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान राम की आरती करने के बाद महोत्सव के सहयोगियों को पुरस्कृत किया। कहा कि रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग, बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो ये जीवन धन्य हो जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष अरविंद कमल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। महोत्सव के आयोजन में अध्यक्ष अरविंद कमल, रवि वार्ष्णेय, रजनेश वार्ष्णेय, दिलीप पंडित, अमित वार्ष्णेय, मिंटू झा आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह में एसओ ओमकार सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश सिंह, राहुल वार्ष्णेय, विट्टन पहलवान, विमल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, सनी मिनोचा राजू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।