फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान’

‘सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान’

Tue, 25 Jul 2017 08:10 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
‘सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान’
उझानी (बदायूं)। केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर मंगलवार को यहां पहुंचकर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मियों से रूबरू हुईं। सफाई कर्मियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सफाई कर्मियों को तीन साल से वर्दी नहीं मिलने और विभागीय ऋण की मंजूरी में मनमानी का मामला उठा। समस्याओं पर गौर करने के बाद उन्होंने सफाई कर्मियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समाधान होगा। पालिका अफसरों को भी इस बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन

कई सफाई कर्मियों ने उन्हें बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत विभागीय ऋण की मंजूरी को लेकर है। घर बनवाने और बेटी के शादी के लिए उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है, लेकिन स्वीकृति के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। तीन महीना से वर्दी नहीं मिलने की भी शिकायत की गई। वाल्मीकि महिलाओं ने बताया कि मैला ढोने की प्रथा का खत्म हो जाने के बाद स्वच्छकार योजना के तहत सर्वे सूची में कई लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी लाभ का फायदा नहीं मिल पा रहा है। आयोग की सदस्य ने सफाई कर्मियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट कर दिया कि 15 दिन के अंदर ज्यादातर मामलों पर कार्रवाई हो जाएगी। तहसीलदार सदर और ईओ संजय कुमार तिवारी को निर्देशित कर दिया गया है। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया, जेई विनय सक्सेना और सफाई निरीक्षक संजीव कुमार से भी उन्होंने बात की। इससे पहले भाजपा नेताओं में राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, बीएन शर्मा, गिरीशपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह संजय वार्ष्णेय और विश्वनाथ माहौर आदि ने उनका स्वागत किया। बाद में मंजू दिलेर भाजपा नेता अमित मथुरिया, मोहित प्रभाकर, अंकुर वार्ष्णेय, गौरव वाल्मीकि के घर पर पहुंचीं। यहां शैलेंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, रोहित सक्सेना, मनु गुप्ता, राजीव गोयल, विवेक पंडित और अनोखेलाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed