{"_id":"595e44824f1c1bdb468b48b2","slug":"71499350146-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमस आवास के पास गिरा शीशम का पेड़, छुपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमस आवास के पास गिरा शीशम का पेड़, छुपाया
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में सीएमएस आवास से चंद कदम की दूरी पर आंधी में गिरे शीशम पेड़ की लकड़ी के टुकड़े नीम के पत्तों से छुपाकर रख दिए गए। ऐसा माना जा रहा है कि शीशम की कीमती लकड़ी को ठिकाने लगाने की तैयारी है।
तीन दिन पहले सीएमएस सुकमार के आवास के पास लगा शीशम का पेड़ रात में तेज आंधी के साथ हुई बरसात से जड़ सहित उखड़कर गिर गया था। अधिकारियों के निर्देश के बिना ही कुछ लोगों ने पेड़ के टुकड़े करवाए और उनको छुपा दिया। बताते हैं कि दो दिन पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी के लट्ठे उठाने के लिए लाई गई लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर को लौटा दिया। यह ट्रॉली किसकी थी और क्यों आई थी किसी के पास कोई जवाब नहीं है। पेड़ के कुछ हिस्से तो कर्मचारियों ने ऐसी जगह छिपा दिए है जहां किसी की नजर नहीं पड़े। वहीं, सीएमएस डॉ. सुकुमार का कहना है कि उन्हें पेड़ गिरने की जानकारी है लेकिन लकड़ी छिपाने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि वह इस मामले को दिखवाएंगे।